Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP GIS 2023 : यूपी में 32 लाख 92 हज़ार करोड़ का होगा निवेश क़रीब 1 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार

UP GIS 2023 : यूपी में 32 लाख 92 हज़ार करोड़ का होगा निवेश क़रीब 1 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार
UP GIS 2023

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन लखनऊ में करा रही है. इस आयोजन के लिए कई महीने पहले से जोर शोर से तैयारियां शुरु थीं. बताया जा रहा है कि समिट में शामिल देश के बड़े उद्योगपतियों ने यूपी में 32 लाख 92 हज़ार करोड़ का निवेश लगाने का प्रस्ताव दिया है.

UP GIS 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया. पीएम मोदी सुबह आज सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन और मैनेंजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी भी उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में शामिल हुए. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लिया.

सीएम योगी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा, रियल एस्टेट, शिक्षा, पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग, हाउसिंग, फ़ूड प्रोसेसिंग जैसे अनेक सेक्टरों में अब तक हुए 18645 एमओयू के जरिये होने जा रहा यह निवेश प्रदेश में 92 लाख 50 हजार से अधिक नौकरी व रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाला होगा.

तीन दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, राज्यपाल, अनेक केंद्रीय मंत्रीगणों, विश्व स्तर के नीति निर्धारकों, कॉरपोरेट जगत के शीर्ष नेतृत्व, व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों, एकेडेमिया, विचार मंच एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति के उत्साहजनक माहौल के बीच मुख्यमंत्री ने सभी को उत्तर प्रदेश के विकास में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया.

खास मौके पर मुख्यमंत्री ने बीते 6 वर्षों में उत्तर प्रदेश में व्यापक बदलाव की यात्रा को साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 25 सेक्टोरल नीतियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने अपने परिवेश को औद्योगिक विकास के अनुकूल बनाया है.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us