Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022: छठवें चरण में दस जिलों की 57 सीटों के लिए होगा मतदान योगी सहित ये दिग्गज मैदान में

UP Election 2022: छठवें चरण में दस जिलों की 57 सीटों के लिए होगा मतदान योगी सहित ये दिग्गज मैदान में
योगी आदित्यनाथ (फ़ाइल फ़ोटो)

यूपी विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर की तरफ़ बढ़ चुका है. 3 मार्च को छठवें चरण के लिए वोट पड़ेंगें. इसके बाद सातवां औऱ अंतिम चरण 7 मार्च को होगा. UP Election 2022 Sixth Phase Voting Date

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव का छठवां चरण 3 मार्च को है.यानि इस चरण के अन्तर्गत 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ेंगे.इसके बाद अंतिम औऱ सातवां चरण 7 मार्च को होगा. औऱ फिर 10 मार्च को वोटों की गिनती हो जाएगी. 2022 क चुनावी रण अब अपने समाप्ति की ओर है. UP Vidhansabha Chunav 2022

इन सीटों के लिए होगी वोटिंग..

छठें चरण में शामिल 10 जिलों में आंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया की 57 विधानसभा सीटें हैं.जो इस प्रकार हैं- UP Election Sixth Phase Voting Assembly Seat Name

कटेहरी, टांडा, आलापुर (सुरक्षित), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (सुरक्षित), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सुरक्षित), बांसी, इटवा, डुमरियागंज, हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सुरक्षित), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (सुरक्षित), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (सुरक्षित), पनियरा, कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (सुरक्षित), चौरी-चौरा, बांसगांव (सुरक्षित), चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (सुरक्षित), रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (सुरक्षित), बरहज, बेल्थरा रोड (सुरक्षित), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह व बैरिया.

सीएम योगी सहित इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर..

इस चरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की किस्मत का फ़ैसला भी ईवीएम में कैद हो जाएगा.वह गोरखपुर की शहर सीट से चुनाव लड़ रहें हैं. उनके सामने सपा ने सुभावती शुक्ला बसपा ने ख्वाजा शमशुद्दीन व कांग्रेस ने चेतना पांडेय को मैदान में उतारा है.

योगी के अलावा कई औऱ दिग्गज नेता हैं जो छठवें चरण में मैदान में हैं, स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की फाजिनगर सीट से मैदान में हैं.स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे उन्होंने जनवरी में मंत्रिमंडल औऱ भाजपा से इस्तीफ़ा दे समाजवादी पार्टी जॉइन की थी.हालांकि स्वामी इस बार अपनी परम्परागत सीट पडरौना को छोड़कर फाजिलनगर चुनाव लड़ने गए हैं. UP Election 2022

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us