Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022 BJP MLA Ticket Cut List:भाजपा ने पहली लिस्ट में ही लक्ष्मी कांत बाजपेयी सहित 20 मौजूदा विधायकों के काट दिए टिकट

UP Election 2022 BJP MLA Ticket Cut List:भाजपा ने पहली लिस्ट में ही लक्ष्मी कांत बाजपेयी सहित 20 मौजूदा विधायकों के काट दिए टिकट
UP Election 2022:लक्ष्मी कांत बाजपेयी (फ़ाइल फ़ोटो)

भाजपा ने शनिवार को (15 जनवरी 2022) यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) 107 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है.20 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं.UP Assembly Election 2022 Bjp released candidate list

UP Election 2022 BJP Candidate List:भाजपा ने आज 15 जनवरी को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.पहली लिस्ट में 107 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.इस लिस्ट में पहले औऱ दूसरे चरण की विधानसभा सीटों के पतयाशी घोषित हुए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औऱ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है. BJP MLA Ticket Cut list

तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहरी (सदर) सीट से तो वहीं केशव मौर्य को उनकी जन्मभूमि कौशाम्बी ज़िले की सिराथू सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. bjp candidate list 

इस सूची में पहले चरण की 58 सीटों में 57 सीटों का ऐलान किया गया. जबकि दूसरे चरण की 55 की 48 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया. वहीं पार्टी ने कहा कि सहयोगी दलों से बातचीत चल रही है और जल्द ही सीटों के बंटवारे को लेकर खुलासा किया जाएगा. UP BJP Candidate List

घोषित हुई 107 विधानसभा सीटों में 83 सीटिंग विधायक थे,उनमें से 20 को टिकट नहीं दिया गया है.वहीं 63 मौजूदा विधायक अपना टिकट बचाने में कामयाब रहे हैं.मेरठ शहर सीट से चार बार विधायक रहे लक्ष्मीकांत बाजपेयी को टिकट नहीं मिला है.हालांकि 2017 का चुनाव वह बीजपी लहर होने के बावजूद हार गए थे.इस बार उनकी जगह पर कमल दत्त शर्मा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है.

44 सीटें ओबीसी, 19 सीटें एससी और 10 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है.

इनके कटे टिकट..

खेरागढ (आगरा) से महेश गोयल

हाथरस से हरीशंकर माहौर

बिल्सी से राधाकृष्ण शर्मा (सपा में शामिल हो गए हैं)

गोवर्धन (मथुरा) से कारिन्दा सिंह

फतेहपुर सीकरी से उदयभान सिंह 

फतेहाबाद से जितेन्द्र वर्मा

एत्मादपुर से रामप्रताप सिंह चौहान

बरोली (अलीगढ़) से चौधरी दलवीर

गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़) से कमल मलिक

नौगाँव सादात (अमरोहा) से संगीता

चौहान

मेरठ कैंट से सत्य प्रकाश अग्रवाल 

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us