Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Education News : DLED में ढूढें नहीं मिल रहे अभ्यर्थी सवा लाख सीटें खाली

UP Education News : DLED में ढूढें नहीं मिल रहे अभ्यर्थी सवा लाख सीटें खाली
UP Education News : सांकेतिक फ़ोटो

डीएलएड ( पूर्व में बीटीसी) से अभ्यर्थियों का मोह भंग हो गया है. तभी तो दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद क़रीब सवा लाख सीटें खाली रह गई हैं. DLED Admission News In Hindi

DLED Admission 2022 : डीएलएड के स्थिति साल दर साल दयनीय होती जा रही है. कभी एडमिशन के लिए तरसने वाले अभ्यर्थी आज सीटें खाली होने के बावजूद एडमिशन ( DLED 2022 Latest News ) नहीं ले रहे हैं कारण है बीएड धारकों को प्राथमिक टीचर की भर्ती में शामिल करना. जिसके चलते अब डीएलएड की तैयारी वाले भी बीएड में प्रवेश ले रहें हैं. 

मौजूदा सत्र 2022 की बात करें तो इस साल पहले तो सीट के अनुरूप आवेदन नहीं आए.उसके बाद जो आवेदन आए, उसमें से 45,153 अभ्यर्थियों ने ही अब तक प्रवेश लिया ( DLED Admission News 2022 ) है.इस तरह 1,25,551 सीटें दो चरण में प्रवेश लिए जाने के बाद भी खाली रह गईं. जिसके बाद अब परीक्षा नियामक प्राधिकारी जल्द ही कॉलेजों में सीधे प्रवेश का मौका देंगें.

परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने प्रदेश के प्रशिक्षण संस्थानों की 2,16,600 सीटों ( DLED Total Seats In UP ) के लिए आनलाइन आवेदन लिए गए थे.तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद उतने भी आवेदन नहीं आए, जितनी स्वीकृत सीट हैं.कुल 1,70,704 आवेदन प्राप्त हुए थे.इसके बाद भी दो चरणों की मेरिट वार प्रक्रिया सम्पन्न होने के बावजूद मात्र 45 हजार अभ्यर्थियों ने एडमिशन लिया है. 

शिक्षा से जुड़े जानकार बताते हैं कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती में पूर्व में डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी ही आवेदन करते थे, इसलिए प्रवेश लेने वालों की संख्या संतोषजनक थी.अब निजी कालेजों को मिली मान्यता और वर्ष 2018 के बाद से प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बीएड प्रशिक्षितों को अवसर दिए जाने से डीएलएड के प्रति छात्र छात्राओं का रुझान घटने लगा. DLED Admission 2022 Latest News

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us