Up Crime News: इंटर में पढ़ने वाले छात्र औऱ छात्रा का शव एक ही फंदे पर लटका मिला
On
उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में मंगलवार को पेड़ पर एक लड़की औऱ लड़के का शव एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. Hardoi Lover couple sucide news
Up Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में मंगलवार को एक बाग में पेड़ से लटके हुए युवक औऱ युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार थाना सांडी इलाके के सैदपुर गाँव में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने एक बाग में पेड़ पर युवक औऱ युवती के शव लटकते देख पुलिस को सूचना दी।Hardoi Lover Couple Suicide
लड़का नवाबगंज का सुनील यादव है जो इंटर का छात्र है औऱ लड़की शिल्पी कुशवाहा सैदपुर गाँव की है। दोनों के बीच प्रेम प्रंसग की बात कही जा रही है।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुँचें पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सारे तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Tags:
Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
