
UP Board Result 2020:कॉपियां जांचने का काम लभगभ पूरा..जून महीने की इस तारीख़ तक आ सकता है रिजल्ट..!
On
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिज़ल्ट घोषित करने की तैयारी में जुट गया है..कॉपियों के मूल्यांकन का काम क़रीब क़रीब समाप्त हो चुका है.पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
प्रयागराज:यूपी बोर्ड 10 और 12 के रिजल्ट घोषित करने में अब और देरी नहीं करना चाहता है।कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते पहले ही देर हो चुकी है।बीते 5 मई से कापियां जांचने काम शुरू हो गया था।कोरोना संक्रमित रेड जोन वाले जिलों में मूल्यांकन थोड़ा और देरी से शुरू हुआ था।

अब ख़बर आ रही है कि ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले जिलों में मूल्यांकन का काम पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।रेड जोन वाले जिलों में कुछ शेष है।लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एक दो दिनों में वहां भी पूरा हो जाएगा।


Tags:
Related Posts
Latest News
10 Nov 2026 10:23:32
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
