UP BJP President भूपेंद्र चौधरी ने दिया इस्तीफ़ा मोदी योगी को धन्यवाद कहा
यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Uttar Pradesh BJP President Bhupendra Chaudhary resigns minister Post ) ने मंगलवार को योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दे दिया है.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के चलते उन्होंने यह इस्तीफा दिया है.
Bhupendra Chaudhary News: भाजपा (BJP ) के नव नियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ( Bhupendra Chaudhary ) ने मंगलवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government ) में पंचायती राज मंत्री थे.भाजपा की एक व्यक्ति एक पद वाली नीति के चलते चौधरी को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा
अपने इस्तीफे की जानकारी भूपेंद्र चौधरी ने खुद दी, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- "भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया.अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कैबिनेट मंत्री, के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा हेतु

उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष (UP BJP Adhyaksh) बनाए जाने का ऐलान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Madda) द्वारा किया गया था. सोमवार को लखनऊ में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (UP BJP President) का पार्टी नेताओं औऱ कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया था.
लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सीएम योगी (CM Yogi) समेत बीजेपी के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम में सम्बोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने कहा कि कई लोग पूछते हैं कि सरकार औऱ संगठन के बीच ठीक नहीं चल रहा है तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि सरकार संगठन के ही एजेंडे पर चल रही है.
