Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Unnao Murti News:उन्नाव में लोगों की आस्था से खेल गया युवक खेतों से निकली मूर्तियों की सच्चाई जान उड़ गए होश

Unnao Murti News:उन्नाव में लोगों की आस्था से खेल गया युवक खेतों से निकली मूर्तियों की सच्चाई जान उड़ गए होश
रवि औऱ मूर्तियां

उन्नाव में लोगों की आस्था का फ़ायदा उठा एक जालसाज ने कमाई शुरू कर दी थी.पुलिस (Unnao Police) ने मामले की हकीकत से लोगों को रूबरू करा आस्था (Unnao Murti News) के धंधे को बन्द करवा दिया है.साथ ही आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की है.

Unnao Murti News:लोगों की आस्था से खिलवाड़ करना बहुत आसान है, वैसे भी भारत में आस्थावानों की कमी नहीं है जिसका फ़ायदा अक्सर जालसाज उठाते हैं औऱ उठा रहे हैं.लोगों की आस्था से जुड़ा एक ऐसा ही मामला यूपी के उन्नाव से आया है. जहां एक युवक ने लोगों को बेवकूफ बना दो दिनों के अंदर ही क़रीब 35 हजार रुपए की कमाई कर ली.

 

खेतों से मूर्ति मिलने का दावा..

उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र में खेत की खुदाई के दौरान मूर्तियां मिलने का दावा  आसीवन थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के रवि किया था मूर्तियों में लक्ष्मी, सरस्वती, कुबेर सहित कई पीली धातु की मूर्तियां शामिल हैं.रवि का कहना है की उसे खुदाई के दौरान मूर्ति समेत 9 चीजें मिली हैं.जिसके बाद, उसने मूर्तियों की विधि विधान से पूजा की.मूर्तियां मिलने की खबर क्षेत्र में फैलने के बाद, मूर्तियों को देखने के लिए आसपास के लोग भारी संख्या में जुटने शुरू हो गए.लोगों ने चढ़ावा चढ़ाना शुरू कर दिया.

पुलिस ने किया खुलासा..

मूर्तियां मिलने की सूचना पुलिस को जब मिली तो उन्होंने मौक़े पर पहुँच जाँच पड़ताल की. मूर्तियों को पुरातत्व विभाग से जांच कराने की बात कह पुलिस ने मूर्तियां रवि के घर में ही रखवा दी थी. पुलिस को एक दम नई मूर्तियां देख शंका हुई थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला रवि ने यह मूर्तियों का सेट ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मात्र 169 रुपए में मंगवाया था. औऱ फिर झूठी  कहानी गढ़ी थी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्यवाही की गई है.

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us