Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tunisha Sharma Death News : फ़ेमस टीवी एक्ट्रेस का शूटिंग सेट पर फाँसी पर लटकता मिला शव पुलिस जाँच में जुटी

Tunisha Sharma Death News :  फ़ेमस टीवी एक्ट्रेस का शूटिंग सेट पर फाँसी पर लटकता मिला शव पुलिस जाँच में जुटी
Tunisha Sharma Death News

Tunisha Sharma Death News शनिवार को फ़ेमस टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का मुंबई में शूटिंग सेट पर ही मेकअप रूम में फाँसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया.इसे आत्महत्या माना जा रहा था.लेकिन पुलिस हत्या औऱ आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच करेगी.मौक़े पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

tunisha sharma death news : टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की अचानक मौत से हर कोई हैरान हो गया है.मुंबई में तुनिशा शर्मा का शव टीवी सीरियल के सेट पर फांसी पर लटकता मिला.कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है.

घटना के वक्त वे एक मेकअप रूम में थीं.सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्टाफ और साथियों से जानकारी ली जा रही है.तुनिशा शर्मा (20 साल) टीवी सीरियल अली बाबा दास्तान-ए-काबुल और कटरीना कैफ की फिल्म फितूर के बाद चर्चा में आई थीं.वे इस समय एक्टर शिविन नारंग के साथ म्यूजिक वीडियो शूट कर रही थीं.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तुनिशा शर्मा मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से इसकी जांच करेगी.मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है.

तुनिशा शर्मा ने का आखिरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है एक्ट्रेस ने मौत से कुछ घण्टे पहले ही एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखने से लग रहा है कि जैसे वह कोई स्क्रिप्ट पढ़ रही हो.इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं, वो रुकते नहीं हैं. एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं, उनके इंस्टाग्राम में एक मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं.उनके सुसाइड करने पर लोग यक़ीन नहीं कर पा रहे हैं.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

उल्लेखनीय है कि अली बाबा- दास्तान ए काबुल में मरियम का किरदार निभाने वालीं तुनिशा पहले भी कई सीरियल्स में नजर आ चुकी थीं. चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, इंटरनेट वाला लव और इस्क सुभानअल्लाह जैसे शो में दिखीं. तो इसके अलावा वो फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं. कहानी 2, बार-बा देखो और फितूर में भी व  नजर आईं. कैटरीना की दोनों फिल्मों में उन्होंने उनके बचपन का रोल निभाया था. 

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us