Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dilip Kumar Biography Hindi: तो इस वजह से यूसुफ़ खान को बनना पड़ा था दिलीप कुमार

Dilip Kumar Biography Hindi: तो इस वजह से यूसुफ़ खान को बनना पड़ा था दिलीप कुमार
दिलीप कुमार : फ़ाइल फ़ोटो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता यूसुफ़ खान उर्फ़ दिलीप कुमार का 7 जुलाई की सुबह 98 वर्ष की आयु में हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया,आपके साथ साझा करते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ जानकारियां. Dilip kumar biography in Hindi Yusuf khan to change dilip kumar

Dilip kumar biography In Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार की सुबह क़रीब 7:30 बजे निधन हो गया। 11 दिसम्बर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर में एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुए दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान था।बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई में आकर बस गया था।यहीं से दिलीप कुमार के अंदर भी एक्टिंग का जुनून चढ़ा।औऱ फिर धीरे धीरे बॉलीवुड में अपने को स्थापित किया।Dilip Kumar Biography In Hindi News

यूसुफ़ खान से दिलीप कुमार..

मुस्लिम परिवार में जन्में दिलीप कुमार जब मुंबई में अपने करियर को लेकर स्ट्रगल कर रहे थे तब उन्हें किसी ने सलाह दी थी कि हिंदी फिल्मों में खुद को स्थापित करने के लिए एक्टिंग के साथ साथ नाम का भी बड़ा महत्व है।उस दौर में धर्म औऱ जाति का भी असर खूब था इसी के चलते यूसुफ खान ने खुद का नाम बदलकर दिलीप कुमार कर लिया औऱ फ़िर वह इसी नाम से बॉलीवुड में जाने पहचाने गए।अभी भी बहुत से लोगों को दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ़ खान नहीं पता है। Yusuf Khan Biography Dilip Kumar

दिलीप कुमार के जीवन की पहली बॉलीवुड फ़िल्म ज्वार भाटा थी जो साल 1944 में आई थी।हालांकि यह फ़िल्म सफ़ल नहीं हो सकी।दिलीप कुमार को असली पहचान साल 1949 में आई फ़िल्म अंदाज़ से मिली इस फ़िल्म में दिलीप कुमार के साथ नरगिस औऱ राजकपूर लीड रोल में थे।

ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार..

दिलीप कुमार की गिनती बॉलीवुड के सदाबहार एक्टरों में होती है।उन्होंने अपने करियर में हर तरह के रोल किए हैं।उनकी अदाकारी के लोग दीवाने थे।उनकी खूबसूरती औऱ डायलाग बोलने का अंदाज उन्हें विशेष बनाता था।दिलीप कुमार साल 1998 तक फिल्मों में सक्रिय रहे।उन्हें ट्रेजडी किंग के नाम से भी जाना गया।यह नाम उन्हें मिला था साल 1955 में आई फ़िल्म देवदास से।इस फ़िल्म में दिलीप कुमार की शानदार एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया था।मुग़ल-ए-आज़म में जहांगीर का रोल निभाकर दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में अपने नाम का झंडा गाड़ दिया था।उन्होंने विधाता, कर्मा, सौदागर, इज्जतदार औऱ दुनियां आदि हिट फिल्में दीं।

दिलीप कुमार ने साल 1966 में अभिनेत्री सायरा बानो से शादी की थी।औऱ अपनी पत्नी के साथ पूरा जीवन खुशी ख़ुशी बिताया।अंतिम समय तक सायरा दिलीप कुमार के साथ मौजूद रहीं।इस बीच जब भी दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा पत्नी सायरा भी उनकी देख रेख के लिए अस्पताल में मौजूद रहतीं थी।Dilip Kumar life full information

दिलीप कुमार को साल 1995 में दादा साहब फ़ाल्के पुरुस्कार प्रदान किया गया था साल 2000 में राज्यसभा के लिए वह नामित किए गए थे।इसके अलावा उन्हें 1998 में पाकिस्तान सरकार ने अपने यहाँ का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया था।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us