Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Surat Mass Suicide: सूरत से दिल दहला देने वाली वारदात ! एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ये थी वजह

सूरत में सामुहिक सुसाइड का मामला, फोटो साभार सोशल मीडिया

Suicide In Surat Gujarat: गुजरात के सूरत से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक अपार्टमेंट में रहने वाले एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 7 सदस्यों ने संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया. इतनी बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें उधार दी गयी रकम वापस नहीं मिलने पर यह कदम उठाये जाने का जिक्र है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है.

हाईलाइट्स

  • गुजरात के सूरत में दिलदहला देने वाली घटना से हड़कंप, एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने किया सुसाइड
  • एक अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार में तीन बच्चों समेत 7 के मृत हालत में पाये गए शव
  • 7 मौतों से हड़कम्प, सुसाइड नोट में उधार की रकम वापस न करने का जिक्र

Members of the same family committed suicide in Surat : दीपावली से कुछ दिन पहले एक हंसते खेलते परिवार उजड़ गया. दरअसल यहां 7 सदस्यों के शव फ्लैट में मृत अवस्था में पाए जाने के बाद हड़कम्प मच गया. यह दिलदहलाने वाली घटना सूरत की है. आखिर यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस इस घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है.

एक ही परिवार के 7 सदस्यों के शव पाए गए मृत

गुजरात के सूरत स्थित सिद्घेश्वर अपार्टमेंट में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक ही परिवार के 7 सदस्यों के शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में मृत हालत में पाए गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने 6 शवों को बिस्तर में मृत हाल में पड़े हुए पाया जबकि एक फंदे से झूलता मिला. इतनी बड़ी घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.

आख़िर क्या हुआ था ऐसा

जानकारी के मुताबिक सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में रहने वाले 37 वर्षीय मनीष सोलंकी अपने तीन बच्चों ,पत्नी और माता-पिता संग रहते थे. मनीष ठेकेदारी का काम करते थे.बताया जा रहा है शनिवार को उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ फ्लैट में ही आत्महत्या कर ली. जब घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की.

छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट के साथ खाली बोतल बरामद हुई है.माना जा रहा कि मनीष को छोड़कर सबने जहर खाकर आत्महत्या की है. मनीष का शव फंदे पर लटकता मिला है.जबकि तीनो बच्चों, पत्नी और माता-पिता के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है. 

उधार की रकम वापस नहीं मिली सुसाइड नोट में जिक्र

डीसीपी जोन 5 आरपी बरोट का कहना है कि फ़्लैट से सुसाइड नोट मिला है.इसमें परिवार के द्वारा किसी को पैसे उधार दिए गए थे.रकम वापस नहीं दी गयी तो आर्थिक तंगी से जूझने लगे, मजबूरन उन्होंने यह रास्ता अपनाया. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद अन्य बातों का पता चल पाएगा.प्रथम दृष्ट्या ये सामूहिक सुसाइड का ही मामला लग रहा है.फिर भी हर बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है.

28 Oct 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में लाइनमैन नोखेलाल की करंट से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पावर हाउस पर शव रखकर...
कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी
Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के नाम पर संगठित ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से 6 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 01 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके नक्षत्र, जानिए सभी का दैनिक भाग्यफल
UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी
Fatehpur News: विदाई में भी शिक्षा की महक ! फतेहपुर में गुरु जय प्रकाश सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई
UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल

Follow Us