Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rajnikant Meet Yogi Adityanath: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात ! पैर छूकर लिया आशीर्वाद भेंट किया गुलदस्ता

Rajnikant Meet Yogi Adityanath: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात ! पैर छूकर लिया आशीर्वाद भेंट किया गुलदस्ता
सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात

साउथ फिल्मों में अपना लोहा मनवा चुके सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर के स्क्रीनिंग को लेकर तीन दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की. मुलाक़ात के दौरान रजनीकांत ने अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी के चरण स्पर्श किये.सीएम ने भी उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया.


हाईलाइट्स

  • साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे यूपी दौरे पर,सीएम योगी से की मुलाकात
  • गाड़ी से उतरते ही रजनीकांत ने सीएम योगी के छुए पैर, सीएम ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत
  • जेलर फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे है रजनीकांत

Superstar Rajinikanth met CM Yogi : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद अब यूपी दौरे पर हैं.यूपी पहुंचते ही उनकी शालीनता और संस्कृति भी एक अभिनेता में दिखाई दी.यहां भी उन्होंने दिल जीत लिया.उन्होंने इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की.रजनीकांत ने सीएम के पैर छूकर आशीर्वाद लिया,और सीएम ने भी उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.

सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात

दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत तीन दिन के दौरे पर यूपी में है.जेलर फ़िल्म की जबरदस्त सफलता के बाद उन्होंने सबसे पहले बद्रीनाथ की यात्रा की और वहां के दर्शन के बाद अब यूपी में है.रजनीकांत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पहुंचकर मुलाक़ात की.गाड़ी से उतरते ही रजनीकांत ने सीएम योगी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. यही नहीं सीएम योगी ने उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.

जेलर फ़िल्म की स्क्रीनिंग के लिए रवाना हुए मॉल

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

सीएम के साथ रजनीकांत अंदर पहुंचे.उनके साथ उनकी पत्नी लता भी थीं.जहां कुछ देर रुकने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ लखनऊ स्थित मॉल में जेलर फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए रवाना हो गए.मौर्य ने उन्हें यहां के बारे में बताया.और अयोध्या यात्रा का निमंत्रण भी दिया.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

जेलर की अपार सफलता से रजनीकांत काफी खुश

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

आपको बता दें कि रजनीकांत की जेलर फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. दर्शकों में जेलर का जबरदस्त क्रेज है. अभी तक की फ़िल्म की कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते में 235.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं अगर वर्ल्डवाइड देखा जाए तो 'जेलर' अबतक टोटल 426.7 करोड़ की कमाई कर चुकी है.फ़िल्म की सफलता पर सुपरस्टार रजनीकांत बेहद खुश हैं.वे शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे थे.

 

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us