Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Shane Warne Death:महान गेंदबाज शेन वार्न के अचानक निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Shane Warne Death:महान गेंदबाज शेन वार्न के अचानक निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर
शेन वार्न (फ़ाइल फ़ोटो)

क्रिकेट जगत की महान शख्सियत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वार्न का 4 मार्च को 52 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया.उनके निधन की ख़बर से पूरे विश्व क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है. Shane Warne Death News

Shane Warne:क्रिकेट जगत के लिए 4 मार्च का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं था. ख़ासकर ऑस्ट्रेलिया के लिए एक ही दिन में दो दो महान पूर्व क्रिकेटरों का निधन हो गया.पहले रॉड मार्श के निधन की ख़बर आई थी.औऱ फिर शाम होते होते शेन वार्न के मृत्यु की ख़बर सुन हर कोई सन्न रह गया.अब किसे पता था कि शेन वार्न जिन्होंने ख़ुद रॉड मार्श के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है शाम लोग उनके निधन का ट्वीट करेंगें.Shane Warne Cricket Record

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेन वार्न इस वक्त थाईलैंड में रह रहे थे.वह अपने विला में थे अचानक उनकी तबियत बिगड़ी औऱ वह बेहोश हो गिर पड़े.तुरन्त  मेडिकल स्टाफ़ पहुँचा लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी.बताया जा रहा है कि मृत्यु का कारण हार्ट अटैक हो सकता है हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. Shane Warne Death News

अपने 15 साल के शानदार करियर में वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में कुल 708 विकेट चटकाए थे. वॉर्न से ज़्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी सिर्फ़ मुथैया मुरलीधरन ही हैं. वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 293 विकेट हासिल किए थे.

वॉर्न के नाम पर एशेज़ के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 36 टेस्ट में 195 विकेट चटकाए हैं.

साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वो साल 2003 तक फ्रेंचाइज़ी टी20 टूर्नामेंट्स में भाग लेते रहे थे. इसके अलावा वो क्रिकेट कोच, कमेंटेटर और एक्सपर्ट के तौर पर भी दिखते थे.

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us