Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Seema Haider News : सीमा को फ़िल्म में लिया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा,निर्देशक अमित जानी को मिली ऐसी धमकी

Seema Haider News : सीमा को फ़िल्म में लिया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा,निर्देशक अमित जानी को मिली ऐसी धमकी
सीमा हैदर को फ़िल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर को मिली धमकी

सीमा हैदर को फ़िल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर अमित जानी को वीडियो भेजकर धमकी दी गयी है.जानी का आरोप है कि सपा के पूर्व प्रवक्ता अभिषेक सोम और मोनू मानेसर ने धमकी दी है, कि सीमा को फ़िल्म में लिया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा.डायरेक्टर ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है.


हाईलाइट्स

  • सीमा हैदर को फ़िल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर को मिली धमकी
  • बीते दिनों घर जाकर सीमा को अपनी फ़िल्म में रॉ एजेंट का दिया था रोल
  • जानी फायरफॉक्स कम्पनी के निदेशक अमित जानी को मिली धमकी

Director amit jani recieved threats : पाकिस्तान की सीमा हैदर को फ़िल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर अमित जानी की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं.अब उन्हें धमकी दी जा रही हैं. उनका आरोप है कि मुझे वीडियो और वॉइस मेसेज के जरिये धमकी दी जा रही है.जिससे मैं बेहद परेशान हूँ. जॉनी को धमकी क्यो दी जा रही है उसकी वजह सीमा हैदर बताई जा रही है.

सीमा को फ़िल्म ऑफर करने वाले निर्देशक को मिली धमकी

दरअसल पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर मेरठ के एक फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा को फिल्म का ऑफर दिया था. जिसमें सीमा ने फिल्म करने की स्वीकृति भी दे दी थी. हालांकि अबतक सीमा को एटीएस की जांच में क्लीन चिट नहीं मिली है.इस फ़िल्म में सीमा को रॉ एजेंट का रोल दिया गया है.इस दौरान जानी फायरफॉक्स की टीम सीमा सचिन के घर पहुंचकर ऑडिशन भी लिया.इधर डायरेक्टर अमित जानी का आरोप है कि फिल्म को लेकर मुझे धमकी भरे वीडियो और वॉइस मैसेज मिल रहे हैं, जिसको लेकर मैंने मेरठ पुलिस से शिकायत की है.

धमकी के बाद फ़िल्म डायरेक्टर अमित जानी दहशत में

जॉनी फायरफैक्स कंपनी के निदेशक अमित जानी फिल्म डायरेक्टर है. जो राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल साहू की हुई हत्या पर आधारित फ़िल्म A TAILOR MURDER STORY नाम की फ़िल्म बना रहे हैं.जिसकी शूटिंग भी सितंबर माह से शुरू होनी थी. इस बीच धमकी भरे वीडियो और वॉइस मैसेज से निर्देशक दहशत में है. और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

अभिषेक सोम और मोनू मानेसर का बताया नाम

निर्देशक अमित जानी का आरोप है कि अभिषेक सोम का एक वीडियो मेरे पास आया,जिसमें कहा जा रहा है कि, जिस तरह से पद्मावत के सेट में तोड़फोड़ की थी, वैसे तुम्हारे सेट में भी तोड़फोड़ की जाएगी.वही एक व्हाट्सएप वॉइस कॉल आई जिसे रिसीव नहीं किया.लेकिन कुछ देर बाद वॉइस मैसेज आता है. इसमें वह अपने आप को मोनू मानेसर कहता है ,और मैसेज के दौरान उसने कहा कि अगर सीमा को फिल्म में लिया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा.इस मामले में पुलिस को वीडियो और वाइस मैसेज उपलब्ध कराया है.और पुलिस से मदद मांगी है.

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us