Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

सावन विशेष:भगवान शिव की इन तीन राशियों पर होती है विशेष कृपा..!

सावन विशेष:भगवान शिव की इन तीन राशियों पर होती है विशेष कृपा..!
सांकेतिक फ़ोटो-साभार-गूगल।

भगवान शंकर की सावन माह में आराधना करना सबके लिए लाभकारी होता है।लेक़िन तीन राशियों के जातकों पर शिव की विशेष कृपा होती है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:भगवान भोले वैसे तो सबकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले होते हैं।पर उनको तीन राशियां बेहद प्रिय होती हैं।इन राशियों के जातक सावन माह में भगवान शंकर की पूजा और आराधना करते हैं तो विशेष पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है।आइये जानते हैं वो तीन राशियां कौन कौन सी होती हैं।

ये भी पढ़ें-सावन विशेष:इस पवित्र माह में ऐसा करने से बचना चाहिए..!

मेष:सभी 12 राशियों में मेष राशि सबसे पहली राशि होती है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। भगवान भोलेनाथ को मेष राशि बहुत ही प्रिय होती है। उनकी शुभ द्दष्टि हमेशा इस पर रहती है। मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-सावन विशेष:कोरोना के चलते घर पर ही इस विधि विधान से कर सकतें हैं भगवान शंकर की पूजा मिलेगा पूरा लाभ..!

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा होने से नौकरी और व्यापार में हमेशा तरक्की होती रहती है। मेष राशि वाले जातक किसी भी काम में थोड़ी से भी मेहनत कर देते हैं तो वह काम जरूर सफल हो जाता है। क्योंकि इन पर शिवजी की विशेष कृपा रहती है। ऐसे में भगवान शिव को और अधिक प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नम: शिवाय का जाप जरूर करना चाहिए।

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

मकर:इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं का कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए।

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी गई है। मकर राशि के जातकों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के अलावा बेलपत्र भी अर्पित करना चाहिए। वहीं पूजा करते समय महामृत्युंजय का जाप भी करना चाहिए। मकर राशि के जातकों को शिवजी बहुत ही भाग्यशाली बनाते हैं।

कुंभ:जिस प्रकार मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं उस तरह कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। शनि देव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा बरसती है। सावन के महीने में भी कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए।

कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में ऊं नम: शिवाय का जाप सभी तरह के कष्टों को दूर करने के लिए शुभ रहता है। सावन के महीने में इस राशि के जातको के लिए दान करना अच्छा रहेगा।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us