Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rishabh Pant Accident Latest Updates : क्या अब दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाएंगें ऋषभ पंत, क्या कहते हैं मेडिकल एक्सपर्ट

Rishabh Pant Accident Latest Updates : क्या अब दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाएंगें ऋषभ पंत, क्या कहते हैं मेडिकल एक्सपर्ट
ऋषभ पन्त ( फाइल फोटो )

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, घुटने, पैर और पीठ में उन्हें गम्भीर चोटें आईं हैं. डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में जुटी हुई है. फ़िलहाल जान के खतरे से वह बाहर बताए जा रहें हैं, लेकिन इन चोटों के बाद क्या वह दोबारा क्रिकेट मैदान में खेलते हुए नज़र आएंगे आइए जानते हैं.

Rishabh Pant Accident Latest Updates : भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज शुक्रवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए, वह दिल्ली से उत्तराखंड अपनी मां से मिलने जा रहे थे. रुड़की के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित होकर हाइवे में रेलिंग से टकरा गई औऱ फिर कार में आग लग गई.स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया.फ़िलहाल वह जान के खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन उनके पूरे शरीर के अलग अलग हिस्सों में गम्भीर चोटें आईं हैं.

बीसीसीआई ने बताया कि ऋषभ पंत के सिर पर दो कट लगे हैं.उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है.साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है.पंत की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में स्थानांतरित कर दिया गया है.वहीं उनकी चोटों का पता लगाने और उनके आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा.

बीसीसीआई ऋषभ के परिवार से लगातार संपर्क में है, जबकि मेडिकल टीम ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है.बोर्ड यह देखेगा कि ऋषभ को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल मिले और उसे इस दर्दनाक दौर से बाहर आने के लिए हर संभव सहायता मिले.

क्या दोबारा क्रिकेट खेल पाएंगें ऋषभ..

पूरा देश इस समय ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.उनकी चोटों पर मेडिकल एक्सपर्ट ने बताया कि वह क्रिकेट में विकेट के पीछे खड़े होतें हैं, वहां कलाई, टखनों औऱ घुटनो का सबसे अधिक मूवमेंट होता है. ऐसे में वह कब तक क्रिकेट के मैदान में वापसी कर पाएंगे बिना MRI रिपोर्ट देखे बता पाना मुश्किल है, लेकिन शुरुआती हालत देखकर तो यही लग रहा है कि कम से कम ऋषभ को रिकवर होने में एक साल का समय लग सकता है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us