Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jio New Recharge Plan:जिओ ने महंगी की अपनी सेवा कीमतों में भारी इज़ाफ़ा जानें सभी प्लान की नई कीमतें

Jio New Recharge Plan:जिओ ने महंगी की अपनी सेवा कीमतों में भारी इज़ाफ़ा जानें सभी प्लान की नई कीमतें
सांकेतिक फ़ोटो

एक दिसम्बर से जिओ के सभी रिचार्ज महंगे हो गए हैं.कम्पनी की तरफ़ से कीमतों में भारी इज़ाफ़ा किया गया है. जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. जिओ के प्लान महंगे होने से उपभोक्ताओं में जबरदस्त रोष है. Jio Recharge New plan Rate Latest News

Jio Recharge Plan New Rate Latest News:रिलायंस जिओ कम्पनी ने अपने सभी रिचार्ज महंगे कर दिए हैं. कीमतों में 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है. कीमतों में इतने बड़े पैमाने पर हुई बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं में जबरदस्त रोष है. उन्होंने कम्पनी के इस निर्णय का पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है.महंगाई की मार झेल रही आम जनता को जिओ के इस  निर्णय के बाद औऱ भी तगड़ा झटका लग गया है.Jio Plan New Rate

कौन प्लान कितना महंगा..

जियो के सबसे सस्ते प्लान से शुरुआत करें, तो 75 रुपये वाले Jio Plan के लिए अब यूजर्स को 91 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, अनलिमिटेड प्लान्स की बात करें तो 129 रुपये वाले प्लान के लिए अब 155 रुपये, 149 रुपये वाले प्लान के लिए 179 रुपये, 199 रुपये वाले प्लान के लिए 239 रुपये, 249 रुपये वाले प्लान के लिए 299 रुपये, 399 रुपये वाले प्लान के लिए 479 रुपये, 444 रुपये वाले प्लान के लिए अब 533 रुपये खर्च करने होंगे.Jio Plan New Rate

329 रुपये वाले जियो वैल्यू प्लान की कीमत अब 395 रुपये, 555 रुपये वाले प्लान के लिए 666 रुपये, 599 रुपये वाले प्लान के लिए 719 रुपये, 1299 रुपये वाले प्लान के लिए 1559 रुपये और 2399 रुपये वाले प्लान के लिए अब आप लोगों को 2879 रुपये का खर्च आयेगा. इस एन्युअल प्लान के लिए 480 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे.Jio Plan New Recharge

Read More: BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत

जियो के अनलिमिटेड प्लान्स के अलावा जियो डेटा वाउचर भी महंगे हो गए हैं. 51 रुपये वाले Jio Data Voucher के लिए अब यूजर्स को 61 रुपये, 101 रुपये वाले प्लान के लिए 121 रुपये तो वहीं 251 रुपये वाले प्लान के लिए अब आप लोगों को 301 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.Jio Plan New Rate Latest News

बता दें कि जिओ से पहले एयरटेल वोडाफ़ोन-आइडिया ने भी अपनी सेवाएं महंगी कर दी हैं.Jio Plan New Rate

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us