Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर बिल्हौर नगर पालिका वोटिंग न्यूज़ : जानिए कानपुर में इन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान की आख़िर क्यों पड़ी जरूरत,पढ़िए

कानपुर बिल्हौर नगर पालिका वोटिंग न्यूज़ : जानिए कानपुर में इन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान की आख़िर क्यों पड़ी जरूरत,पढ़िए
बिल्हौर नगर पालिका में इन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग

कानपुर में दूसरे चरण में निकाय चुनाव को लेकर जहां कल कई क्षेत्रों में झड़प और काफी गहमागहमी के बीच वोटिंग संपन्न हुई थी, उधर बिल्हौर नगर पालिका में प्रत्याशी एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग की शिकायत करने लगे तो वही बूथ पर पानी और स्याही डालने की बात भी सामने आने के बाद इन तीन बूथों पर दोबारा मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह से जारी है.


हाईलाइट्स

  • बिल्हौर में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान
  • कल तीन बूथों पर पानी व स्याही डाले जाने की आशंका के चलते पुनः हो रहा है मतदान
  • कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से जारी है मतदान

Re-polling on these three booths of Bilhaur Muicipality : कानपुर में जिस तरह से कल मतदान हुआ ,एक तो वोटिंग प्रतिशत के मामले में कानपुर काफी पीछे रहा , तो वही जगह जगह प्रत्याशियों में झड़प भी देखने को मिली कुछ इसी तरह बिल्हौर नगर पालिका में भी बूथों पर फर्जी वोटिंग डालने की शिकायत प्रत्यशियों ने की थी तो वही बूथों पर पानी,और स्याही डालने की बात सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया कि इन तीन बूथों पर दोबारा मतदान किया जाएगा जहां शुक्रवार को इन मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ.

 

प्रत्याशियों ने दोबारा मतदान की करी थी मांग

आपको बता दें कि बिल्हौर नगर पालिका इस्लामिया स्कूल में वार्ड संख्या 22,इंद्रा नगर के वार्ड संख्या 25 की मतदान पेटियों में पानी ,स्याही डाले जाने की शिकायत मिली तो वही बूथ संख्या 16 में फर्जी वोटिंग का आरोप लगा कर प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद अन्य दलों के प्रत्याशियों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने पुनः मतदान कराए जाने की जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विशाख जी अय्यर से मांग की थी.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त



जहां उनकी मांगों को देखते हुए शुक्रवार यानी आज दोबारा इन बूथों 16,22 व 25 पर कड़ी सुरक्षा के पहरे में वोटिंग की जा रही है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us