Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rajasthan Jaisalmer: मुख्तयार खान के बाल काटकर कपड़े फाड़े फिर बनाया गया वीडियो,जुर्म बस इतना था..

Rajasthan Jaisalmer: मुख्तयार खान के बाल काटकर कपड़े फाड़े फिर बनाया गया वीडियो,जुर्म बस इतना था..
राजस्थान जैसलमेर मुख्तयार खान से मारपीट : फोटो सोसल मीडिया

राजस्थान (Rajasthan) के जैसलमेर (Jaisalmer) में एक युवक को नाबालिक लड़की से प्रेम करना भारी पड़ गया. लोगों ने मुख्तयार खान को पकड़ कर जमकर मारा पीटा उसके बाद कपड़े फाड़कर बाल काटे इतना ही नहीं उसकी बाइक तक जला दी और विडियो बनाकर सोसल मीडिया में वायरल कर दिया (Rajasthan Jaisalmer love affair mob beat mukhtyar khan Hindi News Today)

Rajasthan Jaisalmer love Affair Mob Beat News: राजस्थान के जैसलमेर में एक युवक को लोगों ने इतना मारा की वह लहूलुहान हो गया. मारपीट के दौरान उसके बदन के कपड़े फाड़ते हुए बाल काटे गए साथ ही जिस बाइक से वह गांव आया था उसको भी जला दिया गया और उसका वीडियो बनाकर सोसल मीडिया में वायरल कर दिया गया. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक घटना करीब तीन दिन पहले की है लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की कर दी पिटाई (Jaisalmer Viral Video)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर जिले के हमीरनाडा गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से मोहनगढ़ का मुख्तयार खान (Mukhtyaar Khan) प्रेम करता था दोनो चोरी छिपे एक  दूसरे से मिलने आते थे लेकिन लड़की के गांव वालों को यह बात मालूम नहीं थी. यह सिलसिला करीब एक साल से चल रहा था बताया जा रहा है की युवक हर रोज उस लड़की से मिलने आता था इसकी भनक गांव के किसी व्यक्ति को हो गई उसने गांव के अन्य लोगों से मुख्तयार खान की लडकी से मिलने की बात बताई.

घटना के दिन युवक उस लड़की से मिलने आया और फिर चला गया लेकिन उसी दिन जब वह अचानक गांव आया तो रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोंक लिया और पूछताछ करने लगे इतने में ही लोगों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और गलीगलौज करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया. उसके बाद युवक के बाल काटे गए और उसके बदन के कपड़े फाड़ दिए गए इतना ही नहीं इस पूरी घटना का विडियो बनाकर सोसल मीडिया में वायरल कर दिया गया.

वीडियो वायरल होने के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहनगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद किसी ने शिकायत तक दर्ज नहीं कराई थी लेकिन सोसल मीडिया में जब वीडियो वायरल हुआ तो चारो ओर अफरा तफरी मच गई.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us