Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pataleshwar Shiv Temple : जानिए इस अनोखे शिव मंदिर के बारे में, जहां शिवलिंग पर चढ़ाई जाती है झाड़ू-कुष्ठ रोगों से मिलती है मुक्ति

Pataleshwar Shiv Temple : जानिए इस अनोखे शिव मंदिर के बारे में, जहां शिवलिंग पर चढ़ाई जाती है झाड़ू-कुष्ठ रोगों से मिलती है मुक्ति
मुरादाबाद में पतालेश्वर शिव मंदिर का अनोखी मान्यता

उत्तर प्रदेश का एक ऐसा अनोखा शिव मंदिर जहां शिवलिंग पर झाड़ू चढ़ाई जाती है.यह मंदिर मुरादाबाद जिले के बीहजोई गांव में स्थित है.जिसे पतालेश्वर शिव मंदिर कहते हैं.भक्तों की ऐसी आस्था है और यहां की मान्यता भी है कि ,शिवलिंग पर झाड़ू चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और त्वचा रोगों से मुक्ति मिलती है.


हाईलाइट्स

  • मुरादाबाद के बीहजोई में पतालेश्वर शिव मंदिर की अनोखी मान्यता
  • इस शिव मंदिर में चढ़ाई जाती है झाड़ू,त्वचा रोग से मिलता है छुटकारा
  • दूर दूर से आते हैं भक्त,दूध के अभिषेक के साथ अर्पित करते हैं सीक वाली झाड़ू

There is unique Shiva temple in Moradabad : शिव मंदिरों का रहस्य और  मान्यताएं अपने आप में अद्भुत हैं.सावन मास में शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है.उत्तर प्रदेश में ही कई ऐसे रहस्यमयी और चमत्कारी शिव मंदिर हैं,जिनके दर्शन का विशेष महत्व है.आज हम बताने जा रहे हैं, एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में, जो अपने आप में रहस्यमयी के साथ अनोखा भी है.अब आप सोच रहे होंगे ऐसी क्या अनोखी बात है.चलिए आपको इस शिव मंदिर की मान्यता के बारे में बताते हैं..

150 वर्ष पुराने इस शिव मंदिर की अद्भुत और अनोखी मान्यता

घर पर या मंदिरों में शिव शंकर के दर्शन करने मात्र से ही नई ऊर्जा का संचार होता है.सावन मास में शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है.देश में कई ऐसे रहस्यमयी शिव मंदिर हैं, जिनकी विशेष मान्यता है.उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बीहजोई गांव में पातालेश्वर शिव मंदिर है.मन्दिर करीब 150 वर्ष पुराना बताया जाता है.यहां दूर-दूर से भक्त सावन मास में दर्शन के लिए पहुंचते है.आमदिनों में भी यहां भक्तों की भीड़ बनी रहती है.

यहां दूध, जल और पुष्प के साथ चढ़ाई जाती है झाड़ू

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

यहां खास बात यह है कि भक्त शिवलिंग पर दूध,जल के साथ ही सीक वाली झाड़ू भी साथ लाते हैं. मान्यता है कि यहां झाड़ू चढ़ाने का विशेष महत्व है. यहां भक्त सीक वाली झाड़ू बाबा को अर्पित करते हैं.भक्तों का मानना है कि ऐसा करने से बाबा प्रसन्न होते हैं और शरीर के त्वचा रोगों से मुक्ति मिलती है.यह शिव मंदिर काफी प्रसिद्घ है.गांव की ये प्रथा सालों से चली आ रही है.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

झाड़ू स्पर्श से व्यापारी का ठीक हो गया था त्वचा रोग

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

इसी गांव में एक व्यापारी भिखारीदास रहता था.व्यापारी धनाढ्य था.बस एक समस्या थी उसे त्वचा सम्बन्धी बीमारी थी.एक दिन वह इसी मन्दिर में जल पीने आया,और मन्दिर परिसर में झाड़ू लगा रहे पुजारी से टकरा गया.जिसके बाद उसका रोग ठीक होने लगा.इस बात से प्रसन्न होकर व्यापारी ने महंत से कहा कि आपको क्या चाहिए,जिसपर पुजारी ने कहा कि आप मन्दिर बनवा दें.बस तबसे आसपास के गांव और क्षेत्र में तबसे झाड़ू चढ़ाने की प्रथा बन गई. धीरे-धीरे प्रदेश भर से भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचने लगे.भक्त लाइनों में घण्टों खड़े रहकर शिवलिंग के दर्शन करते हैं और झाड़ू चढ़ाते हैं.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us