Kanpur Airport News : अच्छी खबर-अब जल्द रात में भी उड़ान और लैंडिंग कर सकेंगी फ्लाइट्स
On
कानपुरवासियों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है जहां दिन के साथ-साथ अब बहुत जल्द फ्लाइट रात और कोहरे में भी लैंडिंग कर सकेंगी, एयरपोर्ट का नए टर्मिनल तैयार लगभग पूरा हो चुका है और उसको अंतिम रूप दिया जा रहा है, जल्द ही कानपुर से रात में भी फ्लाइट उड़ान और लैंड कर सकेगी.
हाईलाइट्स
- कानपुर में भी अब रात में उड़ान और लैंड कर सकेंगी फ्लाइट्स
- आईएलएस सिस्टम लग जाने से अब नहीं होगी परेशानी
- कानपुर एयरपोर्ट में नए टर्मिनल का जल्द हो सकता है उद्घाटन
flights will be able to land in Kanpur even at night : कानपुर में जहाँ अभी चकेरी एयरपोर्ट में दिन में ही फ्लाइटों का आवागमन होता है क्योंकि यहां पर एनएलएफ सिस्टम नहीं मौजूद था लेकिन नए टर्मिनल में आई एल एस 2 का ट्रायल पूरा होने के बाद ये सिस्टम उपलब्ध है यानी अब रात और कोहरे में भी फ्लाइट्स उड़ान और लैंडिंग कर सकेंगी.
प्रधानमंत्री मोदी को भी सड़क मार्ग से जाना पड़ा

कानपुर का ये नया टर्मिनल भी लगभग पूरी तरह से तैयार है और उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है ,रनवे के दोनों ओर लाइट लगाकर एयरफोर्स ने व्यवस्था की है, और इस आधुनिक आईएलएस का परीक्षण भी पूरा हो चुका है, जहां फ्लाइट की संख्या भी बढ़ने की संभावना है साथ ही बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी बस इंतजार है नए टर्मिनल के उद्घाटन का जल्द ही इसका उद्घाटन किया जा सकता है.
Related Posts
Latest News
05 Oct 2026 21:38:01
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
