Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस:फतेहपुर में प्रतियोगी छात्रों ने कैंडल मार्च निकाल सरकार से पूछे सवाल.!

राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस:फतेहपुर में प्रतियोगी छात्रों ने कैंडल मार्च निकाल सरकार से पूछे सवाल.!
फतेहपुर:बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन।

17 सितम्बर का दिन बेरोजगार नवजवानों के नाम हो गया।पूरे दिन सोशल मीडिया के साथ साथ सड़को पर सरकार के खिलाफ बेरोजगार युवकों का गुस्सा दिखा..हर ज़िले और कस्बों से छात्रों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया फतेहपुर में भी देर शाम प्रदर्शन हुआ..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट..

फतेहपुर:17 सितम्बर को बेरोजगार युवकों ने मौजूदा सरकार के खिलाफ बिगुल फूँक दिया।रोजगार और नौकरी की मांग से लेकर यूपी में सरकार द्वारा पाँच साल की संविदा पर भर्ती किए जाने के क़ानून का खूब विरोध हुआ।fatehpur news

ये भी पढ़ें-राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस:प्रयागराज में भारी बवाल.पुलिस के लाठियां भांजने पर भड़के प्रदर्शनकारी छात्र..जमकर पथराव.!

फतेहपुर में भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे  छात्रों के एक समूह द्वारा देर शाम शहर के पटेल नगर चौराहे से लेकर कलक्ट्रेट तक कैंडल मार्च निकाला गया।और जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई।इस प्रदर्शन में शामिल बेरोजगार युवा अभय शुक्ला ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि क्या मोदी जी को छात्रों ने इसी लिए चुना था कि वह नौकरी देना तो दूर जो नौकरी कर रहें हैं उनकी भी नौकरी छीनी जा रही है।इस सरकार में छात्रों का जितना उत्तपीड़न हुआ है किसी सरकार में नहीं हुआ है।अभय ने कहा कि मोदी जी हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात करके सत्ता में आए थे उसका क्या हुआ।up news national unemployment day

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मनमानी..चली गई ग़रीब की जान..चक्कर काटते रहे परिजन.!

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

इसी तरह इसी प्रदर्शन का हिस्सा बीएड औऱ सीटेट की परीक्षा पास किए हुए बेरोजगार शिवकांत गुप्ता कहतें हैं कि छात्र सरकारी नौकरी पाने के लिए 10, 12 साल अपने घर से बाहर रह तैयारी करता है क्या इस लिए कि उसे संविदा की नौकरी मिले।परीक्षा पास करने के बाद भी सालों साल भर्ती क्लियर नहीं हो पाती।शिवकांत आगे कहते हैं कि सरकार कहती है कि पकौड़ा बेचो क्या इतने सालों की पढ़ाई छात्रों ने पकौड़ा बेचने के लिए की थी।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें-UP:अब इस सरकारी विभाग में होगी कर्मचारियों की छंटनी..स्क्रीनिंग कमेटी गठित.!

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाने की रणनीति छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर पहले ही तय कर ली गई थी।उसी के मुताबिक गुरुवार सुबह ट्वीटर पर सरकार की नीतियों के विरोध में हैशटैग चलाए गए दोपहर होते होते #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस औऱ #National 
unemployment day
टॉप पर ट्रेंड करने लगे।बेरोजगार युवकों का सड़को पर भी प्रदर्शन जोरदार हुआ।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us