Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: यूपी से सबसे ज्यादा बनेंगे मंत्री दो ब्राम्हण नेताओं के शामिल होने की चर्चा

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: यूपी से सबसे ज्यादा बनेंगे मंत्री दो ब्राम्हण नेताओं के शामिल होने की चर्चा
फाइल फोटो

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज़ हो गई है, बुधवार या गुरुवार को कैबिनेट विस्तार सम्भव है.दिल्ली में नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. Modi Cabinet Latest News In Hindi

Modi Cabinet News In Hindi: केंद्र की मोदी सरकार इस कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है।मंत्रिमंडल विस्तार में अगले साल होने जा रहे कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की जाएगी। ख़ासकर पूरा फ़ोकस यूपी को लेकर किया जा रहा है।यूपी से दलित औऱ ब्राह्मणों चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी साथ ही छोटे छोटे सहयोगी दलों से भी मंत्री बनाए जाएंगे। Modi Mantrimandal Vistar News In Hindi

जानकार सूत्र बताते हैं कि यूपी में भाजपा से ब्राह्मणों की नाराजगी विधानसभा चुनाव में काफ़ी नुकसान पहुंचा सकती है।जिसके चलते अब ब्राह्मण वोटों को पक्ष में रखने के लिए बीजेपी यूपी से कम से कम दो ब्राह्मण वर्ग के नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने जा रही है।

इसके साथ ही यूपी से एक दलित वर्ग के नेता को केंद्र में मंत्री बनाकर यूपी में उसे एक बड़े दलित नेता के रूप में बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रोजेक्ट कर सकती है।

सूत्र बताते हैं कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा मंत्री यूपी से आ रहें हैं। वहीं दलित, आदिवासी और ओबीसी बिरादरी के कई नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार कई युवा सांसदों को मंत्री बनाने का फ़ैसला कर चुकी है।विस्तार में युवा सांसदों को वरीयता मिलने की खबर है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us