Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mainpuri Crime : मैनपुरी में युवक ने नई नवेली दुल्हन समेत 5 लोगों की कर डाली नृशंस हत्या,खुद को भी उड़ाया गोली से

Mainpuri Crime : मैनपुरी में युवक ने नई नवेली दुल्हन समेत 5 लोगों की कर डाली नृशंस हत्या,खुद को भी उड़ाया गोली से
यूपी के मैनपुरी में पांच की हत्या : फोटो युगान्तर प्रवाह

Mainpuri Murder News: मैनपुरी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां युवक ने अपने परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली.इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा और हत्या की वजह की जांच में जुट गई है.


हाईलाइट्स

  • मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में युवक ने परिवार के 5 लोगों की कर दी हत्या,खुद भी किया सुसाइड
  • एक दिन पहले ही छोटे भाई की इटावा से लौटी थी बारात
  • नई नवेली दुल्हन समेत 5 की हत्या से हड़कम्प, जांच में जुटी पुलिस

Mainpuri 5 People Murder News : मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के एक घर में शादी का माहौल था, एक दिन पहले नई नवेली दुल्हन विदा होकर ससुराल आयी थी. घर मे शादी के बाद की रस्में चल रही थी और अगले दिन रात में जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था. शादी की खुशी अचानक मातम में तब्दील हो गई. आखिर क्या थी वजह जो घर के ही युवक ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला और खुद को भी मौत के गले लगा लिया.

 

बांके से काट कर कर दी 5 की हत्या

मैनपुरी में किशनी थाना क्षेत्र के आरसरा गोकुलपुर में देर रात एक युवक ने अपने परिवार के 5 लोगों की बांके से काटकर नृशंस हत्या कर दी. युवक यही नहीं रुका अपनी पत्नी व एक अन्य महिला पर भी हमला किया जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए.घर के बाहर खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना पर इलाके में हड़कम्प मच गया और सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. 

किसी बात से नाराज युवक ने कर डाला ऐसा नरसंहार

जानकारी के मुताबिक किशनी क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में रहने वाला 30 वर्षीय शिववीर के छोटे भाई सोनू यादव की शादी एक दिन पहले थी और बारात लौट कर आई हुई थी घर पर अन्य रस्में की जा रही थीं. घर में नाते-रिश्तेदार मौजूद थे. बताया जा रहा कि रात ढाई बजे सभी सोने गए ,नई नवेली दुल्हन और भाई सोनू छत पर सो रहे थे.तभी शिववीर किसी बात से नाराज होकर बांका लेकर पहुंचा और ऊपर सो रहे भाई और उसकी दुल्हन को काट डाला.

पत्नी व मामी को भी किया घायल खुद को भी मारी गोली

शिववीर यहीं नहीं रुका उसने भाई सोनू, उसकी पत्नी के अलावा छोटे भाई अभिषेक, बहनोई सौरव, फिरोजाबाद से आए दोस्त दीपक की भी काटकर नृशंस हत्या कर दी. फिर अपनी पत्नी डॉली और मामी पर भी वार किया जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए.परिजनों के चीखने के बाद उसने खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली. 6 लोगों की मौत के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. सूचना पर फारेंसिक समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जांच में जुटी पुलिस

मैनपुरी पुलिस का कहना है कि यहां 5 लोगों की हत्या कर आरोपित शिववीर ने खुद भी आत्महत्या कर ली है. शिववीर ने ये हत्याएं क्यो की,इन सबकी वजह दोनों घायलों से पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगी.फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us