
धोनी और रैना ने क्रिकेट को कहा बाय बाय..!
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
डेस्क:शनिवार शाम पहले महेंद्र सिंह धोनी और उसके कुछ ही देर बाद सुरेश रैना ने क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी।हालांकि धोनी और रैना इस साल आईपीएल में चेन्नई की तरफ़ से खेलते नज़र आएंगे।धोनी ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए की।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'आप लोगों के प्यार और सहयोग के लिए धन्यावाद। शाम 7.29 बजे से मुझे रिटायर समझा जाए।'

इस पोस्ट में उन्होंने एक क़रीब 5 मिनट का वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उनके क्रिकेट करियर के तमाम मौकों की फ़ोटो हैं और वीडियो के बैकग्राउंड में 'मैं पल दो पल का शायर हूँ..' गीत बज रहा है।

ये भी पढ़ें-15 अगस्त 2020:पीएम मोदी के सम्बोधन की कुछ ख़ास बातें जो आपको जाननी चाहिए..!

वहीं टी-20 क्रिकेट में धोनी ने भारत की ओर से 98 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 37 से ज़्यादा की औसत से 1617 रन बनाए। mahendra singh dhoni

सुरेश रैना की बात करें तो भारत के लिए सुरेश रैना ने 18 टेस्ट मैचों में 768 रन बनाए। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उन्होंने 226 मैचों में 5615 रन बनाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सुरेश रैना ने 78 मैच खेले और 1615 रन बनाए। तीनों प्रारूप को मिलाकर सुरेश रैना ने 62 विकेट भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम किये। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ज्यादातर समय तक भारतीय टीम में खेलने वाले सुरेश रैना ने उनके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बनाया और इसकी घोषणा भी कर दी। चेन्नई सुपरकिंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही सुरेश रैना खेलते हैं। suresh raina retirement
