
UP:बिजली के निजीकरण का फ़ैसला सरकार ने टाला..हड़ताल ख़त्म कर काम पर लौटे कर्मचारी.!
On
यूपी में बिजली के निजीकरण के विरोध में काम बहिष्कार कर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के बढ़ते रोष को देखते हुए सरकार ने निजीकरण के फ़ैसले को 15 जनवरी तक के लिए टाल दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
लखनऊ:पूर्वांचल विधुत वितरण निगम को निजीकरण करने का फैसला सरकार ने बिजली कर्मचारियों के बढ़ते रोष के बाद फ़िलहाल के लिए 15 जनवरी तक के लिए टाल दिया है।जिसके बाद कमर्चारियों में हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौटने का फ़ैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि बिजली कर्मचारी बीते दिन से काम बहिष्कार कर निजीकरण के विरोध में पूरे प्रदेश में हड़ताल कर रहे थे।सोमवार देर रात ऊर्जा मंत्री के साथ कर्मचारियों की एक बैठक भी लखनऊ के शक्ति भवन में हुई लेकिन उस बैठक में बात नहीं बनी।और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर विरोध प्रदर्शन करने में जुटे रहे।

Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
