Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लखनऊ:गर्मी ने पिछले 75 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा..अभी और बरपेगा गर्मी का कहर..रेड अलर्ट जारी!

लखनऊ:गर्मी ने पिछले 75 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा..अभी और बरपेगा गर्मी का कहर..रेड अलर्ट जारी!
प्रतीकात्मक फोटो

गर्मी का कहर लगातार जारी है,इस भीषण गर्म में इंसानों के साथ साथ पशु पक्षी भी परेशान हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ: देश के अलग अलग हिस्सों में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

गर्मी के चलते सड़को पर सन्नाटा पसरा हुआ है।लगातार बढ़ रहे रिकार्ड तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

यह भी पढ़े:अभी और चढ़ेगा पारा..फतेहपुर का यह पड़ोसी जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म.!

मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले कुछ दिनों तक इस भीषण गर्म से राहत मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत मे तो पड़ रही भीषण गर्मी से इंसानों के साथ पशु पक्षी भी परेशान हैं।उत्तर प्रदेश में लू और गर्मी से लोग बेहाल हैं। प्रयागराज में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है।

शुक्रवार को पारा 48 के पार पहुंच गया। वहीं कानपुर में तापमान 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी में 46 डिग्री तापमान को पार कर गर्मी ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया।इसी तरह फतेहपुर में भी गर्मी ने पिछले कई वर्षो के रिकॉर्ड तोड़ दिए।मौसम विभाग ने लू का प्रकोप तीन जून तक बना रहने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े:मौसम-लू के थपेड़ों से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन..गर्मी ने बीते नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा.!

मौसम विभाग ने कहा, जब तक बंगाल की खाड़ी से बहने वाली पूर्वी हवाएं उत्तर प्रदेश से होती हुई दिल्ली नहीं पहुंच जाती तब तक लू और गर्म हवाओं का कहर जारी रहेगा।इसी तरह शुक्रवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान आंका गया, जहां मई महीने का 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 49.6 डिग्री सेल्सियस को छू गया। राजस्थान के ही चुरू में भी तापमान 48.5 डिग्री रहा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं
फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत और पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में...
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का कारनामा ! हाईस्कूल के छात्र को बालिग बताकर भेजा जेल, होमगार्ड मां का फूटा दर्द
आज का राशिफल 22 फरवरी 2026: पान खाकर करें यात्रा बनेंगे बिगड़े काम, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Prayagraj News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR दर्ज करने का आदेश ! जानिए शंकराचार्य ने क्या कहा?
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बाइकों की भिड़ंत से 4 युवकों की मौत, दो को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप
Fatehpur News: प्रधानी की खूनी रंजिश का 16 साल बाद फैसला, 18 लोगों को उम्रकैद, 5 की हो चुकी है मौत
आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: शनि देव दे रहे हैं कष्ट तो अपनाए ये उपाय, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल

Follow Us