Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:कोरोना के आंकड़ों में हेर फेर करने वाले अधिकारियों पर सख्त हुए योगी..गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्यवाही..!

UP:कोरोना के आंकड़ों में हेर फेर करने वाले अधिकारियों पर सख्त हुए योगी..गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्यवाही..!
सीएम योगी आदित्यनाथ फ़ाइल फ़ोटो।

कोरोना सम्बंधित आंकड़ो में गड़बड़ी मिलने पर सीएम योगी सख्त हुए हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ़ से एक पत्र जारी हुआ है जिसमें कहा गया है कि आंकड़ों की सही फीडिंग पोर्टल पर की जाए..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज़ो की मौत से जुड़े आंकड़ो में गड़बड़ी मिलने पर सीएम योगी ने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की है।सोमवार को सीएम कार्यालय से मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एस.पी. गोयल द्वारा एक पत्र जारी किया गया है।जिसमें बताया गया है कि सीएम योगी के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले आँकड़े और वास्तविक रूप से घटित मृत्यु के आंकड़ो में विरोधाभास देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े-UP:प्रदेश में इस तारीख़ को आयोजित होगी..बीएड प्रवेश परीक्षा.!

पत्र में 17 जून को प्रस्तुत किए आंकड़ो का जिक्र करते हुए बताया गया है कि 16 जून को प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से 30 लोगों की मौत की बात बताई गई है।जबकि वास्तविक रूप से यह संख्या काफ़ी कम थी।

इस मामले पर सीएम योगी अफसरों पर खासे नाराज हुए हैं।उन्होंने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोरोना से हुए मृत्यु से सम्बंधित वास्तविक आँकड़े ही पोर्टल पर फ़ीड किए जाएं।और उसी के अनुसार सूचना उनके सम्मुख प्रस्तुत की जाए।

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

ये भी पढ़े-देश के मुखिया पर अचानक इतना भड़क क्यों गए ये व्यापारी नेता.?

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

सीएम योगी ने यह भी कहा कि यदि पूर्व में ही मौतों के आँकड़े पोर्टल में फीड न हुए हों तो उन्हें भी अगले 24 घण्टों में फीड कर दिया जाए।

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

सीएम योगी ने इसके लिए कहा है कि मृत्यु से सम्बंधित सही सूचना फीड करने के लिए जहाँ मृत्यु होती है वहाँ के चिकित्सा संस्थान के प्राचार्य, जिलाअस्पताल के अधीक्षक को जिम्मेदार बनाया जाए।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us