Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लॉकडाउन:यूपी में भीषण सड़क हादसा.24 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत.22की हालत अति गम्भीर..!

लॉकडाउन:यूपी में भीषण सड़क हादसा.24 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत.22की हालत अति गम्भीर..!
औरैया में सड़क हादसा।घटनास्थल,photo:ANI

पलायन कर रहे प्रवासी मजदूर लगातार सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं, शनिवार भोर पहर यूपी के औरैया में भयंकर सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौक़े पर ही मौत हो गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:देश की सड़कों पर पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक तस्वीरों को आपने टीवी,मोबाइल या अखबार में जरूर देखा होगा।लेक़िन इन मजदूरों के साथ अब औऱ भी बुरा हो रहा है।सड़क हादसों में लगातार प्रवासी मजदूरों के मरने का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़े-कोरोना:हमीरपुर में मिला कोरोना संक्रमित..गाँव को किया गया सील..!

शनिवार भोर पहर यूपी के औरैया में एक भीषण सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई है।जबकि बड़ी संख्या में मजदूर घायल हैं।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद से 81 प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रहे एक ट्रेलर में पीछे से आ रहे एक डीसीएम ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर पलट गया और उसमें बैठे मजदूर दब गए।

ये भी पढ़े-लॉकडाउन:मजदूरों के लगातार मरने का सिलसिला जारी है.रोडवेज ने रौंदा.6 की मौक़े पर ही मौत.!

बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर फरीदाबाद से गोरखपुर जा रहे थे।सूचना मिलने पर मौके पर डीएम और एसपी समेत कई थानों का फ़ोर्स मौजूद है। डीएम के मुताबिक सभी 20 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. औरैया के सीएमओ ने 24  लोगों की मौत की पुष्टि की है।जबकि 15 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।कुल 22 लोगों अस्पताल में भर्ती हैं।

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि 15 लोगों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us