
दर्दनाक ख़बर:पैदल चल रहे 15 प्रवासी मजदूरों को ट्रेन ने रौंदा..!
On
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे लाइन किनारे से पैदल चल रहे 15 प्रवासी मजदूरों को मालगाड़ी ट्रेन ने कुचल दिया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
डेस्क:जिस लॉकडाउन को लगाकर कोरोना वायरस के संक्रमण को फ़ैलने से रोका जा रहा है।वही लॉकडाउन प्रवासी मजदूरों के लिए मौत का लॉकडाउन साबित हो रहा है।शुक्रवार की सुबह सुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक बेहद दर्दनाक ख़बर सामने आई है।यहाँ रेलवे लाइन किनारे किनारे पैदल अपने घर के लिए पलायन कर रहे 15 मजदूरो को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया।सभी मजदूरों की मौक़े पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें 15 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक मजदूर घायल बताया जा रहा है।ये हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ है।

आपको बता दे कि पूरे देश में लगातार प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है।भूखे, प्यासे मजदूर लगातार पैदल ही सैकड़ो, हजारों किलोमीटर दूर अपने अपने घरों के लिए पलायन कर रहे हैं।
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
