Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kids Chocolates Disadvantages: कहीं आप का बच्चा भोजन को छोड़ चॉकलेट तो नहीं खा रहा, हो जाएं सावधान

Kids Chocolates Disadvantages: कहीं आप का बच्चा भोजन को छोड़ चॉकलेट तो नहीं खा रहा, हो जाएं सावधान
बच्चों को चॉकलेट्स से रखें दूर, फोटो साभार सोशल मीडिया

Kids Chocolates Disadvantages: चॉकलेट वैसे तो बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद होती है. खासकर बच्चों को चॉकलेट ज्यादा पसंद आती है. हर कोई भी बच्चों को खाने के लिए चॉकलेट प्रिफर करता है. हालांकि चॉकलेट के कुछ फायदे भी है लेकिन ज्यादा खाने से इसके नुकसान भी ज्यादा निकल आते हैं. छोटी उम्र के बच्चों को चॉकलेट देने से बचना चाहिए. बच्चे तो बच्चे हैं ज्यादा सेवन कर लेने से एसिडिटी और पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है.


हाईलाइट्स

  • चॉकलेट्स बच्चों के लिए बेहद हानिकारक, सेवन से बचें
  • चॉकलेट्स में कैफीन की मात्रा होती है ज्यादा, एसिडिटी और पेट दर्द की हो सकती है शिकायत
  • कोलेस्ट्राल और मोटापा भी बढ़ता है, नींद पर असर

Keep children away from chocolates : बच्चों को सही पौष्टिक आहार दिया जा रहा है या नहीं यह जिम्मेदारी गार्जियंस की होती है. बच्चा कभी रूठ जाए तो उसे मनाने के लिए पेरेंट्स उसे चॉकलेट देते है. थोड़ी देर में बच्चा खुश हो जाता है. एक बार ठीक है लेकिन बार-बार चॉकलेट देना मतलब बच्चे की सेहत से खिलवाड़ करना है.यदि आपका बच्चा चॉकलेट की जिद्द कर रहा है तो सावधान हो जाएं. चॉकलेट्स पर रोक लगाएं. क्योंकि इससे आपके बच्चे की सेहत खराब हो सकती है. 

चॉकलेट्स के आगे बच्चे को भोजन लगता खराब, गम्भीर बात

चॉकलेट्स एनर्जी सोर्स होता है.आपका बच्चा ठीक से भोजन नहीं करता है और चॉकलेट का काफी सेवन कर रहा है. इसका मतलब यह कि उसका पेट चॉकलेट से भर रहा है जिस कारण उसे भोजन अच्छा नहीं लगता. बच्चों की इस आदत को आप सभी पेरेंट्स को छुड़वाना होगा. अन्यथा इसके आगे गम्भीर परिणाम आ सकते है. 

दांतों के लिए नुकसान

चॉकलेट से बनी हर चीज़ टेस्टी लगती है. इसका स्वाद कुछ अलग हटकर होता है. स्वाद के चक्कर में काफी शरीर के प्रति लापरवाह हो जाते हैं. ज्यादा चॉकलेट दांतों के लिए नुकसान है. इससे दांतों में कैविटी हो सकती है. बच्चों के दांत जरूर साफ करवाना चाहिए. कुछ माता-पिता बच्चों को कुल्ला नहीं कराते ऐसे ही चॉकलेट या अन्य कुछ भी खिला देते है तो यह दांतो के लिए ठीक नहीं है. 

एसिडिटी, पेट दर्द और नींद पर असर

चॉकलेट में कैफीन (caffeine) की मात्रा ज्‍यादा होती है. इससे छोटे बच्चों को नींद की समस्‍या हो सकती है, बच्चा रात के दौरान परेशान हो सकते हैं. रात के समय छोटे बच्‍चों को चॉकलेट देने से बचना चाहिए. ज्यादा चॉकलेट के सेवन से एसिडिटी,सीने में जलन और पेट दर्द भी शुरू हो सकता है इसलिए सचेत रहें. आगे चलकर डायबिटीज भी हो सकती है. मोटापे और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. 

चॉकलेट मे कुछ हानिकारक तत्व भी

चॉकलेट में लेड और कैडमियम जैसे हानिकारक तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है.इसलिए चॉकलेट अधिक खाना बच्चों के लिए बहुत हानिकारक होता है. इसके साथ ही चॉकलेट में मौजूद कैफीन और शक्कर बच्चों को नुकसान पहुंचता है. चॉकलेट के अधिक खाने से हाई बीपी, डायबिटीज, किडनी फेल, मोटापा और दिमाग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us