Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

पंच तत्व में विलीन हुए ऋषी कपूर..अंतिम संस्कार में शामिल हुए मात्र ये 25 लोग..!

पंच तत्व में विलीन हुए ऋषी कपूर..अंतिम संस्कार में शामिल हुए मात्र ये 25 लोग..!
नीतू कपूर और आलिया भट्ट।फ़ोटो-सोशल मीडिया।

अभिनेता ऋषी कपूर का गुरुवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया..वो काफ़ी समय से कैंसर से पीड़ित थे..लॉकडाउन की वजह से अंतिम संस्कार में मात्र 25 लोग शामिल हो सके..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

डेस्क:बॉलीवुड से लगातार दो दिन ऐसी खबरें आईं जिनसे बॉलीवुड ही नहीं पूरा देश गहरे सदमे में हो गया है।बुधवार को पहले इऱफान खान की मौत हुई और फ़िर अगले दिन गुरुवार को ही एक और महान अभिनेता ऋषी कपूर का निधन हो गया।

ये भी पढ़ें-BREAKING:एक औऱ दुःखद ख़बर..बॉलीवुड के इस महान एक्टर का हुआ निधन..!

कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण अस्पताल से शव सीधा चंदनवाड़ी श्मशान घाट में ले जाया गया।जहाँ इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कोरोना महामाही के चलते श्मशान घाट में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे।कपूर खानदान के सदस्यों के अलावा 5 और रिश्तेदार श्मशान घाट में मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से ऋषि कपूर को अंतिम विदाई दी।कुल 25 लोग ऋषि की अंतिम विदाई में शामिल हुए हैं।

ऋषी की अंतिम यात्रा में नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारेख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल, कुणाल कपूर, अनिल कपूर श्मशान घाट में मौजूद रहे।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर लॉकडाउन की वजह से पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं।हालांकि वे दिल्ली से मुंबई आ रही हैं। वे मुंबई पहुंचकर अपने परिवार की हिम्मत बढ़ाएंगी।बता दें, ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक प्रणाली से हुआ।श्मशान घाट में 5 पंडित मौजूद थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us