Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Accident News : चंद्रिका देवी दर्शन से लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा 20 से ज्यादा की मौत दर्जनों घायल

Kanpur Accident News : चंद्रिका देवी दर्शन से लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा 20 से ज्यादा की मौत दर्जनों घायल
घटनास्थल की फ़ोटो

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के साढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत भीतरगांव ( Kanpur Bhitargav accident News ) के नजदीक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई. जिसके चलते ट्रैक्टर सवार 20 से ज्यादा लोगों के मौत की सूचना है, वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. Kanpur Sadh thana area accident News

Kanpur Accident News : कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव के नजदीक अनियंत्रित होकर एक तालाब में जा पलटा. ट्राली में 50 से ज्यादा लोग सवार थे. Kanpur Ghatampur Accident News

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. आस पास के लोग बचाने के लिए तालाब में कूदे. बताया जा रहा है कि हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. मौत के सही आंकड़े की पुष्टि नहीं हो पा रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या कम से कम 30 हो सकती है. Kanpur Road Accident Today

चंद्रिका देवी का दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु...

जानकारी के अनुसार घाटमपुर ( Ghatampur Accident News ) के कोर्था गांव के रहने वाले लोग शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर उन्नाव के बक्सर स्थिति चंद्रिका देवी मंदिर ( Chandrika Devi Mandir ) के दर्शन करने के लिए आए हुए थे. दर्शन के बाद रात को लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव के नजदीक सड़क से दूर एक तालाब में जा घुसा और पलट गया. ट्राली सहित ट्रैक्टर पलट जाने से उसमें सवार लोग नीचे पानी में जा घुसे. राहत बचाव कार्य जारी है, दर्जनों लोग घायल हैं. अब तक 24 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है.

प्रधानमंत्री ने जताया दुःख..

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी, रक्षामंत्री राजनाथ सहित कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने सभी मृतको के परिजनों को 2-2 लाख औऱ घायलों को 50-50 हज़ार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us