Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Journalist Shot Dead In Bihar: बिहार के अररिया में घर में घुसकर पत्रकार की गोली मारकर हत्या ! कानून व्यवस्था पर उठे सवाल-सीएम नीतीश ने दिए जांच के आदेश

बिहार के अररिया में पत्रकार विमल यादव की हत्या : फोटो फाइल

बिहार के अररिया जिले के रानीगंज क्षेत्र में घर में घुसकर पत्रकार विमल यादव की गोली मारकर अज्ञात बदमाशो ने हत्या कर दी.पत्रकार की हत्या की सूचना पर हड़कम्प मच गया.पत्रकार की हत्या पर बिहार की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार ने घटना पर गहरा दुख जताया है और जांच के साथ सख्त कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए हैं.

हाईलाइट्स

  • बिहार के अररिया में पत्रकार की हत्या से मचा हड़कंप,सीएम ने दिये जांच के आदेश
  • अज्ञात बदमाशों ने घर मे घुसकर पत्रकार को मारी गोली,परिजनों में कोहराम
  • सरपंच भाई की हत्या के मुख्य गवाह थे पत्रकार विमल,जांच में जुटी पुलिस

Journalist shot dead by unknown miscreants : बिहार में अपराध दिनों दिन बढ़ता जा रहा है.अभी दो दिन पहले ही एक दरोगा की हत्या कर दी गई थी.अब बेखौफ बदमाशों ने एक पत्रकार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी.पत्रकार की मौत के बाद राजनीतिक सियासत गर्माने लगी है.कई नेताओं ने नीतीश सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.उधर पुलिस पड़ताल में जुट गई है कि पत्रकार को गोली मारने के पीछे की क्या वजह रही है.पत्रकार की हत्या के बाद पत्रकारों में रोष है,कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.

घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर पत्रकार की कर दी हत्या

बिहार के अररिया के रानीगंज में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए.पत्नी चीखती चिल्लाती दौड़ी आयी और पति को लहूलुहान हाल में देख फूट फुटकर रोने लगी.चीखने की आवाज पर आसपास के पड़ोसी भी पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

विमल घायल हालत में बोले पूजा ये गोली मार दिए

बिहार अररिया के रानीगंज में रहने वाले विमल कुमार एक अखबार में पत्रकार थे.शुक्रवार सुबह बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने आवाज देकर पत्रकार को बाहर बुलाया और बाहर आते ही बदमाशो ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और फरार हो गए. घायल हालत में विमल ने कराहते हुए पत्नी को आवाज लगाई. 'पूजा ये गोली मार दिए',पूजा ने बाहर आकर देखा तो विमल नीचे खून से लथपथ पड़े हुए थे.

कानून व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, सीएम ने दिए जांच के आदेश

पूजा के चीखने पर पड़ोसी भी पहुंच गए और इस घटना की सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में विमल को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.उधर पत्रकार की मौत के बाद पत्रकारों में काफी रोष दिखाई दिया.जहां कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए गए हैं.तो वही राजनीतिक सियासत भी गरमा गई है.उधर पत्रकार विमल कुमार की हत्या के बाद बिहार सीएम नीतीश कुमार ने भी दुख जताया है और जांच व सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

सरपंच भाई की हत्या के केस में मुख्य गवाह थे विमल

माना जा रहा कि पत्रकार विमल की हत्या के पीछे भी कहीं ना कहीं उनके सरपंच भाई की हुई हत्या में शामिल आरोपितों का ही हाथ है.कुछ साल पहले इसी तरह सरपंच भाई की हत्या कर दी गई थी और विमल इस केस में मुख्य गवाह भी थे.पत्नी के मुताबिक कई बार इस केस से उन्हें रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस इस एंगल को भी देख रही है.फिलहाल पत्रकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरो की तलाश शुरू कर दी गई है.

18 Aug 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
10 मई 2026, रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति लेकर आया है. कुछ राशियों के लिए आज सफलता, धन...
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी
Kal Ka Rashifal 10 May 2026: किसके लिए कष्टकारी होगा रविवार का दिन, इन उपायों से मिलेगी सफलता
प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने
Aaj Ka Rashifal 09 May 2026: शनि बिगाड़ सकते हैं आपके काम, करें संकट मोचन की आराधना, जानिए दैनिक राशिफल
Fatehpur News: जंगल में पुलिस से घिरा 1 लाख का इनामिया भाजपा नेता बबलू सिंगरौर, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

Follow Us