Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News : इंटर के छात्र ने कॉलेज के भीतर प्रधानाचार्य पर बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां

UP News : इंटर के छात्र ने कॉलेज के भीतर प्रधानाचार्य पर बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां
सीतापुर में इंटर के छात्र ने प्रिसिंपल को मारी गोली

सीतापुर के एक कॉलेज में शनिवार सुबह वहीं पढ़ने वाले इंटर के छात्र ने प्रधानाचार्य पर कई राउंड फायरिंग कर दी. प्रधानाचार्य की हालत गम्भीर है. उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है.

Sitapur Firing News : यूपी के सीतापुर में शनिवार सुबह एक बड़ी वारदात हुई है. जहांगीराबाद में एक इंटर कॉलेज के छात्र ने शनिवार की सुुबह क़रीब 8:30 बजे अपने कॉलेज के प्रिंसिपल पर ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. उनको तीन गोलियां लगीं हैं. उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

सीतापुर के डॉक्‍टरों ने उन्‍हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है.बताया जा रहा है कि एक दिन पहले छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद शिक्षक ने आरोपी छात्र को डांट दिया था.इसी गुस्‍से में उसने शनिवार को इस वारदात को अंजाम दिया है.

हमलावर छात्र का नाम गुरविंदर सिंह है. वह घटना के बाद मौके से भाग निकला है.घटना की सूचना पर सदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.घायल प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताते हैं कि कल गुरविंदर की कॉलेज में पढ़ने वाले रोहित सिंह की आपस में कहासुनी हो जाने के बाद मारपीट हुई थी.जिस पर प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा ने गुरविंदर को फटकार लगाई थी.इसी बात को लेकर आज गुरविंदर ने प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया.

हमलावर छात्र का नाम गुरविंदर सिंह है. वह घटना के बाद मौके से भाग निकला है.घटना की सूचना पर सदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

घायल प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताते हैं कि कल गुरविंदर की कॉलेज में पढ़ने वाले रोहित सिंह की आपस में कहासुनी हो जाने के बाद मारपीट हुई थी.जिस पर प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा ने गुरविंदर को फटकार लगाई थी.इसी बात को लेकर आज गुरविंदर ने प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया. Sitapur Student Teacher Firing News

एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया छात्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है.जल्द ही छात्र की गिरफ्तारी की जाएगी.घटना के बाद से स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है. छात्र औऱ टीचर दहशत में हैं. बताया जा रहा है कि छात्र बीते दिन हुई घटना के बाद से बहुत ज्यादा गुस्से में था.उसने प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी दी थी. Sitapur firing News

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us