Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Inspector Amar Singh Raghuvanshi Accident News : गवाही देने जा रहे इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, फतेहपुर के कई थानों में रह चुके हैं तैनात

Inspector Amar Singh Raghuvanshi Accident News : गवाही देने जा रहे इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, फतेहपुर के कई थानों में रह चुके हैं तैनात
अमर सिंह रघुवंशी ( फाइल फोटो ), दुर्घटनाग्रस्त कार

प्रयागराज में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी शनिवार सुबह सड़क हादसे में अपनी जान गंवा बैठे, वह कार से रायबरेली कोर्ट एक मामले में गवाही देने जा रहे थे, प्रतापगढ़ में उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, मौक़े पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

Inspector Amar Singh Raghuvanshi Accident News : प्रयागराज शहर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई, वह प्रयागराज से सुबह अपनी कार से रायबरेली कोर्ट एक गैंग्गस्टर मामले में गवाही देने जा रहे थे.

सुबह करीब 9 बजे जब उनकी कार प्रतापगढ़ में चिलबिला से अमेठी जाने वाले मार्ग पर अंतू कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पहुँचीं तो एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया, उसी में इंस्पेक्टर फंस गए औऱ मौक़े पर ही उनकी मौत हो गई. गाड़ी को काटकर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला. 

फतेहपुर में रह चुके हैं तैनात..

मूल रूप से अमेठी जिले के रहने वाले अमर सिंह रघुवंशी का तबादला क़रीब साल भर पहले फ़तेहपुर जिले से प्रयागराज हुआ था, वहां शहर कोतवाली में तैनात थे. फतेहपुर में नियुक्ति के दौरान रघुवंशी जिले के कई थानों में रह चुके थे. थरियांव थाने में बतौर थाना अध्यक्ष उनकी नियुक्ति हुई थी, इस दौरान वह कई मामलों को लेकर चर्चा में भी आए थे.

इंस्पेक्टर की मौत से पुलिस महकमे में शोक..

पुलिस इंस्पेक्टर की मौत से विभाग में शोक की लहर है, पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है. मृतक इंस्पेक्टर का परिवार लखनऊ में रहता है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us