Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Indian Women Team Won Gold In Asian Games: 19 वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लहराया परचम, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड

Indian Women Team Won Gold In Asian Games: 19 वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लहराया परचम, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, फोटो साभार ईएसपीएन क्रिकइंफो

Asian Games 2023: 19 वें एशियाड गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने परचम लहरा दिया है. क्रिकेट को पहली दफा एशियाड गेम्स में शामिल किया गया था. आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का खिताबी मुकाबला श्रीलंका से खेला गया, फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता. पहली दफा क्रिकेट में गोल्ड जीतकर भारतीय महिला टीम ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया.


हाईलाइट्स

  • 19 वें एशियन गेम्स में क्रिकेट को पहली दफा किया गया शामिल
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रच दिया इतिहास, खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 19 रन से हराया
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल

Indian women's cricket team won gold medal : चीन में चल रहे 19 वें एशियन गेम्स में पहली दफा क्रिकेट को भी शामिल किया गया है, जिसमें भारतीय महिला टीम और पुरुष की टीम ने भी हिस्सा लिया, भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है, उनकी इस उपलब्धि पर समस्त देशवासी खुशी से झूम उठे है.

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड

19 में एशियाड गेम्स में पहली दफा क्रिकेट खेल को भी शामिल किया गया है.  एशियाड गेम्स चीन में खेला जा रहा है. पहली दफा भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में हिस्सा लिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को होंगजोऊ में हुए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. उनकी इस उपलब्धि पर पूरा देश खुशी से झूम उठा है.

पहले खेलते हुए भारतीय महिला टीम ने बनाये थे 116 रन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुनी. हालांकि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही ओपनर शेफाली वर्मा 9 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई. जिसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोडरिक्स ने दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 73 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम को आगे ले जाने का प्रयास किया.तभी श्रीलंका के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजो के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरा दिए. भारत ने 7 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी. भारत की ओर से स्मृति मंधाना 46 और रोडरिक्स ने 42 रन की पारी खेली.

श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड

117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. जहां उसने 14 रन के अंतराल में तीन विकेट गंवा दिए. इसके बाद हासिनी परेरा ने पारी को संभाला और स्कोर 50 तक पहुंचाया. परेरा के आउट होने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों के विकेट गिरते रहे,  पूरी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी. फाइनल में श्रीलंका को 19 रनों से पराजित करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली दफा गोल्ड मेडल भी जीता.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us