Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India vs Westindies T-20 : भारतीय टीम के इन 3 खिलाड़ियों ने किया काफी निराश,कल टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला मुकाबला

India vs Westindies T-20 :  भारतीय टीम के इन 3 खिलाड़ियों ने किया काफी निराश,कल टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला मुकाबला
टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला कल

भारत और वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में विंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 टी 20 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए 7 वर्ष बाद नया रिकॉर्ड बनाया.इससे पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज से 2016 में लगातार दो मैच हारी थी.उधर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया.अब अगला मुकाबला मंगलवार को है, टीम इंडिया के लिए ये मैच करो या मरो का है.


हाईलाइट्स

  • भारत और वेस्टइंडीज के विरुद्ध तीसरा टी 20 कल, करो या मरो का मुकाबला
  • भारतीय टीम के बल्लेबाजों का फ्लाप शो,3 खिलाड़ियों ने किया बेहद निराश
  • द्विपक्षीय सीरीज में 7 वर्ष बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज से हारी लगातार दूसरा मैच

Do or die match for Team India : भारत और वेस्टइंडीज के विरुद्ध गयाना में दूसरा T-20 मुकाबला खेला गया. जिसमें एक बार फिर वेस्टइंडीज ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई. टीम इंडिया के बल्लेबाजो का फ्लॉप शो यहां पर भी जारी रहा. खास तौर पर गिल, संजू सैमसन और उप कप्तान सूर्यकुमार यादव इन तीन खिलाड़ियों ने बेहद निराश किया.अब अगला मुकाबला भारत के लिए करो या मरो वाला है.

भारतीय टीम का फ्लॉप शो जारी बल्लेबाजों ने डुबोई लुटिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी 20 की द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है.वेस्टइंडीज इस सीरीज में 2-0 से आगे है. गयाना में बीते दिन खेला गया दूसरा T-20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पूरन की आतिशी पारी फिर पुछल्ले बल्लेबाजों ने अंततः वेस्टइंडीज को शानदार जीत दिलाई.बात की जाए भारतीय टीम की बल्लेबाजी की, तो इस मैच में भी भारतीय टीम के बल्लेबाजी का फ्लॉप शो जारी रहा.तिलक वर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ सका.

इन 3 खिलाड़ियों ने किया बेहद निराश

खास तौर पर गिल, संजू सैमसन और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव जिन्होंने काफी निराश किया है. उपकप्तान सूर्यकुमार यादव दोनों मैचों में उनका बल्ला नहीं चला. वही गिल भी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे. भारतीय टीम में वापसी करने का उद्देश्य लेकर टीम इंडिया में शामिल किए गए संजू सैमसन ने फिर से एक बार निराश किया. ऐसे में कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं,कि आखिर वेस्टइंडीज की धरती पर ये खिलाड़ी क्यों नहीं सफल हो पा रहे.

भारत जीता तो सीरीज में बना रहेगा

8 अगस्त को इसी ग्राउंड पर तीसरा T20 खेला जाएगा.और फिर से एक बार इन्हीं बल्लेबाजों पर एक बार दारोमदार होगा. भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला है. क्योंकि अगर यह मैच नहीं जीता तो सीरीज से हाथ धोना पड़ेगा.उधर कप्तान पण्डया ने कल मैच के बाद कहा कि हमें 10 से 20 अतिरिक्त रन बनाने के तरीके तलाशने होंगे.फिलहाल टीम में कल बदलाव की संभावना है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us