Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IND VS Bangladesh T20I World Cup : भारत के लिए भी कठिन हो गई है सेमीफाइनल की राह, बांग्लादेश से जीतना हर हाल में ज़रुरी

IND VS Bangladesh T20I World Cup : भारत के लिए भी कठिन हो गई है सेमीफाइनल की राह, बांग्लादेश से जीतना हर हाल में ज़रुरी
IND VS Bangladesh T20I World Cup

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की भी चिंता थोड़ी बढ़ गई है, 2 नवम्बर को बंग्लादेश के साथ होने वाले मुकाबले को अब जीतना भारतीय टीम के लिए जरूरी हो गया.लेकिन कई मौकों पर बंग्लादेश टीम भारत के परेशानी का कारण बनी है.

IND VS Bangladesh T20I World Cup : ऑस्ट्रेलिया में जारी टी ट्वेंटी विश्वकप बेहद रोमांचक मोड़ में पहुँच गया है, सुपर 12 के मुकाबले अंतिम दौर में है, सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए टीमों की जद्दोजहद जारी है. दोनों ग्रुप में अभी तक स्थिति साफ नहीं है. भारत 3 मैचों में 4 अंकों के साथ अपने ग्रुप में दूसरे पोजिशन पर है. 2 नवम्बर को बंग्लादेश से मुकाबला है. इस मैच को भारत यदि जीत जाती है तो सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा. अंतिम मुकाबला जिम्बाब्वे से खेलना है.

बांग्लादेश को कमतर आंकने की भूल नहीं करेगा भारत..

मौजूदा विश्वकप में किसी टीम को कम आँकना सबसे बड़ी भूल होगी, क्योंकि इस टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर जारी हैं, आयरलैंड के हांथों इंग्लैंड को हार मिली, फ़िर जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हरा सबको चौंका दिया है. भारत को भी बंग्लादेश से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि 2007 का 50 ओवरों वाला विश्वकप जिसमें बंग्लादेश ने भारत को हरा दिया था, जिसके चलते भारतीय टीम पहले राउंड से ही उस टूर्नामेंट में बाहर हो गई थी.

भारत और बांग्लादेश के बीच आंकड़ों में देखें तो दोनों टीमों के बीच कुल 11 बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भिड़ंत हुई है जहां भारत का पलड़ा भारी है. भारतीय टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है.

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और बांग्लादेश की टीमें तीन बार टकराई हैं जहां भारतीय टीम ने इस विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ किया है. भारत तीनों मैच में विजयी रहा है. दोनों टीमें 2009, 2014 और 2016 के टी20 विश्व कप में आमने सामने हो चुकी हैं. टीम इंडिया ने 2009 में 25 रन से जीत दर्ज की थी जबकि 2014 में भारत ने बांग्लादेश पर आठ विकेट से जीत दर्ज की थी. साल 2016 में टीम इंडिया एक रन से विजयी रही थी.

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us