Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Florida T-20 : वेस्टइंडीज में नहीं अब फ्लोरिडा में खेला जाएगा चौथा और पांचवां टी 20 मुकाबला,भारत के पास सीरीज बराबरी करने का मौका

Florida T-20 : वेस्टइंडीज में नहीं अब फ्लोरिडा में खेला जाएगा चौथा और पांचवां टी 20 मुकाबला,भारत के पास सीरीज बराबरी करने का मौका
फ्लोरिडा में दो टी 20 मुकाबले

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में विंडीज 2-1 से आगे चल रही है.अब अगले दो मैच वेस्टइंडीज के बजाए अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे.पिछला मैच जीतकर टीम इंडिया ने वापसी की थी.और अब उनका ध्यान शनिवार को होने वाले चौथे टी 20 पर होगा.जहां वह सीरीज में बराबरी पर आना चाहेगी.


हाईलाइट्स

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले दो मुकाबले फ्लोरिडा में खेले जाएंगे
  • शनिवार और रविवार दोनों दिन होने है मुकाबले,भारत जीता तो सीरीज बराबर करेगा,विंडीज कल जीता तो सीरीज हो
  • फ्लोरिडा की पिच में पहले बल्लेबाजी करने का रहा है फायदा, स्पिनर्स को मिल सकती है मदद

Next two T20 matches in Florida : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा और पांचवा T20 मैच अमेरिका के फ्लोरिडा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दोनों मुकाबले शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे.इस दौरान भारतीय टीम की नज़र कल का मैच जीतकर सीरीज को बराबर करने पर होगी. वहीं विंडीज की नजर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. फ्लोरिडा में अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कितने मैच खेले गए और क्या आंकड़े कहते हैं और कैसी रहेगी पिच आपको बताते हैं..

फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम में खेले जाएंगे दोनों मैच

पांच मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज अभी भी सीरीज में बढ़त हासिल किये हुए है. हालांकि तीसरा T20 में भारत ने बड़े ही शानदार प्रदर्शन कर सीरीज में वापसी की.अब टीम इंडिया की नजर कल यानी शनिवार को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टी 20 मुकाबले पर होगी. और पांचवां टी 20 भी अगले दिन रविवार को इसी स्टेडियम पर खेला जाएगा.

सीरीज में बने रहना तो भारत को कल का मैच जीतना होगा

तीसरा टी 20 जीतने के बाद टीम इंडिया ने वापसी जरूर की है. यदि सीरीज में बने रहना है तो टीम इंडिया को कल का मैच हर हाल में जीतना होगा. क्योंकि वेस्टइंडीज पहले ही अपने दो मैच जीत चुकी है और वह सीरीज में आगे चल रही है. वेस्टइंडीज को सीरीज जीतने के लिए एक मैच जीतना है.जबकि भारत को दोनों जीतने होंगे.

फार्म में लौटे सूर्य कुमार यादव, तिलक का रहा अबतक शानदार प्रदर्शन,गिल से फिर उम्मीद

उपकप्तान सूर्य कुमार ने जिस तरह से पिछले मैच में बल्लेबाजी की उससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है.तिलक वर्मा बढ़िया खेल रहे हैं.गिल अबतक छाप छोड़ पाने में नाकाम साबित हुए हैं. कल फिर उनसे उम्मीद होगी वे टीम को बेहतर शुरुआत दें.हालांकि टीम में बदलाव की संभावना कम है.गेंदबाजी में कुलदीप यादव शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.उनका साथ देने के लिए चेहल भी है.तेज गेंदबाजी में सम्भवता बदलाव हो.

क्या है फ्लोरिडा के आंकड़े,ऐसी रहेगी पिच

फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम की पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम हमेशा फायदे में रही है.हालांकि यह टॉस पर निर्भर करेगा. अब तक यहां कुल 14 टी 20 मुकाबले हुए.जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 11 बार जीती .सिर्फ दो बार चेज़ करने वाली टीम जीती. एक मैच का नतीजा नहीं निकला था.ऐसे में इस मैदान पर जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी. स्पिन को मदद मिल सकती है.यहां 2016 में भारत वेस्टइंडीज से 1 रन से हार गया था.उस मैच में केएल राहुल ने शतक जमाया था.उसके बाद से भारत यहां नहीं हारा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us