Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:स्कूल पहुंचे शराबी टीचर ने लोगों को पीटा-डीएम ने दिए जांच के आदेश।

 फतेहपुर:स्कूल पहुंचे शराबी टीचर ने लोगों को पीटा-डीएम ने दिए जांच के आदेश।

बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने वाले शिक्षक यदि विद्यालय को ही मधुशाला बनादें तो ऐसे में उन बच्चों का भविष्य आख़िर क्या होगा इसकी परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक एक्सक्लुसिव रिपोर्ट..

फतेहपुर: माता-पिता के बाद बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी यदि किसी के पास होती है तो उसे शिक्षक कहते हैं लेकिन वही गुरु शिक्षा के इस मंदिर को मयखाना बना दे और पठन-पाठन की जगह पैमाने छलकाने लगे तो इसे कलयुग की पराकाष्ठा कहना कोई अतिसंयोक्ति नहीं होगा।ऐसे ही कुछ हालात इन दिनों जिले के बहुआ ब्लॉक में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहनगर करसूना में हैं जहां कुलवंत सिंह प्रधानाचार्य ने शराब के नशे में कुछ लोगों के साथ मारपीट की।बताया जा रहा है कि दो युवक बिजली सम्बंधित कुछ कार्य करने के लिए विद्यालय आए थे। जहां किसी बात को लेकर शराबी टीचर ने उनके साथ मारपीट कर दी।

डीएम मौके पर पहुंचे तो छुट्टी पर थे हेडमास्टर...

मारपीट की सूचना पाकर जैसे ही जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार  विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह नदारत मिले लेकिन छुट्टी की एप्लिकेशन वहां जरूर मिली जो पहले से लिखी रखी रहती है।युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत करते हुए डीएम ने बताया कि जब इसकी सूचना बीएसए से की गई तो पता चला कि अवकाश की कोई सूचना अधिकारियों को नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं जल्द ही कार्यवाई होगी।

मारपीट गाली गलौज और शराब का अड्डा बना विद्यालय...

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

सूत्रों की माने तो आए दिन हेडमास्टर शराब के नशे में विद्यालय की आराम गाह में पड़ा रहता है। गाली गलौज मारपीट करना उसके लिए आम बात है।जानकारी के मुताबिक उस दबंग मास्टर के डर की वजह से किसी भी शिक्षक और कर्मचारी की उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं पड़ती है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित है ये महानुभाव...

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहनगर करसूना के प्रधानचार्य कुलवंत सिंह के विषय में एक जानकारी यह भी है कि इनको राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us