Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Teacher News : फतेहपुर में सरकारी टीचरों पर बीएसए ने की कार्रवाई

Fatehpur Teacher News : फतेहपुर में सरकारी टीचरों पर बीएसए ने की कार्रवाई
फतेहपुर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय

फतेहपुर के सरकारी टीचरों पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की है. 2 स्कूलों के पूरे स्टाफ का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है.


हाईलाइट्स

  • बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण..
  • दो स्कूलों के समस्त स्टाफ़ पर हुई कार्रवाई..
  • गैरहाजिर मिले शिक्षको का रोका गया वेतन..

Fatehpur Teacher News : परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों की लापरवाही लगातार जारी है. फतेहपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के चलते 2 स्कूलों के समस्त स्टाफ पर कार्रवाई कर दी है.बीएसए ने दोनों स्कूलों में तैनात 4 शिक्षक और एक शिक्षामित्र समेत 5 कर्मियों का वेतन रोक दिया है.

जानकारी के अनुसार गुरुवार को बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने देवमई विकासखंड के कुल 12 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय देवमई और कम्पोजिट विद्यालय धमौली में ढेर सारी कमियां पाई गई. विद्यालय में तैनात शिक्षक गैरहाजिर मिले जिसके चलते बीएसए ने समस्त कर्मियों का अप्रैल माह का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है.

बीएसए की कार्यवाही से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्यवाही कर स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने बताया औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us