Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:प्रियंका दौरा-शहर में रोड शो के दौरान प्रियंका को देखने उमड़ी भीड़!

बिंदकी में नुक्कड़ सभा करने के बाद प्रियंका का काफिला सहिली,जोनिहा होते हुए शहर के राधानगर पहुंचा..जहाँ से प्रियंका ने रोड शो की शुरुआत की..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर:प्रियंका दौरा-शहर में रोड शो के दौरान प्रियंका को देखने उमड़ी भीड़!
फ़तेहपुर में रोड शो में भारी भीड़

फ़तेहपुर: क़रीब छः घण्टे तक ज़िले में रहीं प्रियंका गांधी ने शहर में रोड शो कर अपने फतेहपुर दौरे का समापन किया।शहर पहुंचे प्रियंका के काफ़िले की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो वह प्रियंका को देखने के लिए अपने घरों से निकल सड़को पर आ गए।

यह भी पढ़े: प्रियंका दौरा ज़िले में आईं प्रियंका गांधी क्या कांग्रेसियो को एक जुट करने में सफल हो पाईं हैं.?

बिंदकी में नुक्कड़ सभा करने के पश्चात प्रियंका अपने पूरे काफिले के साथ जोनिहा,सहिली होते हुए फतेहपुर शहर में पहुंची।शहर के राधानगर से प्रियंका ने प्रवेश किया इसके बाद वह रोड शो करते हुए शहर के मुख्य मार्गों में घूमी।सबसे पहले मिशन अस्पताल के पास ज़िले के कुछ कांग्रेसी नेताओं ने अमित मिश्रा नीटू,के नेतृत्व में प्रियंका का स्वागत किया इसके बाद प्रियंका रोड शो करते हुए वर्मा तिराहे पर पहुंची वहां भी प्रियंका गांधी का स्वागत किया गया इसके बाद प्रियंका का रोड शो चौक के रास्ते होते हुए चौक चौराहे से होता हुआ कोतवाली रोड पहुंचा और वहाँ से होकर ज्वालागंज चौराहे में समाप्त हुआ।प्रियंका गांधी ने ज्वालागंज में आयोजित नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया।

प्रियंका को देखने जब उमड़ पड़े लोग...

Read More: Jagdeep Dhankhar News: अब राष्ट्रपति भी कोर्ट के आदेश पर चलें? न्यायपालिका के 'सुपरपावर' पर उपराष्ट्रपति का तंज

प्रियंका गांधी ज़िले में पहली बार आई थी जिसके चलते उनका ग्लैमर ख़ासकर शहरवासियों को आकर्षित करने के काम आया।प्रियंका के काफ़िले की सूचना जैसे ही शहरवासियों को लगी तो प्रियंका को देखने के लिए लोग सड़कों पर निकल आए लोग घरों की छतों से भी खड़े होकर रोड शो का नजारा ले रहे थे। प्रियंका के इस रोड शो में उमड़ी भीड़ प्रत्यासी राकेश सचान को कुछ राहत जरूर दे सकती है।

Read More: Fatehpur News: अखिलेश यादव का BJP पर वार ! भाजपा 8 साल बेमिसाल मना रही है, लेकिन फतेहपुर याद आएगा

Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

India Pakistan Ceasefire: सीजफायर की आड़ में वार: पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए BSF के इम्तियाज, देश ने नम आंखों से किया सलाम India Pakistan Ceasefire: सीजफायर की आड़ में वार: पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए BSF के इम्तियाज, देश ने नम आंखों से किया सलाम
भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी और ड्रोन हमले किए, जिसमें BSF सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद...
Fatehpur News in Hindi: भारत-पाक संघर्षविराम उल्लंघन के बाद फतेहपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, 15 संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी
India Pakistan Ceasefire Violation News in Hindi: संघर्षविराम के 3 घंटे में ही पाकिस्तान का विश्वासघात, जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक गोलाबारी
Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होगा-Today Horoscope In Hindi
India Pakistan War News In Hindi: भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम पर बनी सहमति ! अमेरिका की मध्यस्थता से आया बड़ा कूटनीतिक मोड़
IMF का पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज: भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा-आतंक के लिए होगा इस्तेमाल
आज का राशिफल 10 मई 2025: शनिवार के दिन इस राशि वाले गुस्से पर रखें नियंत्रण-Today Horoscope In Hindi

Follow Us