Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Petrol Pump:फतेहपुर के इस पेट्रोल पम्प में पकड़ी गई चोरी.माप से कम दिया जा रहा था तेल

Fatehpur Petrol Pump:फतेहपुर के इस पेट्रोल पम्प में पकड़ी गई चोरी.माप से कम दिया जा रहा था तेल
पेट्रोल पंप (सांकेतिक फ़ोटो)

पेट्रोल पंप में घटतौली हमेशा से होती चली आ रही है.कभी कभी प्रशासन जब संज्ञान लेकर पेट्रोल पंपों की जांच करता है तो चोरी पकड़ में आती है.ऐसी ही चोरी यूपी के फतेहपुर में एक पेट्रोल पंप पर पकड़ी गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Petrol Pump Latest News

Fatehpur News:एक ओर डीजल पेट्रोल की बढ़ी हुई क़ीमतों ने आम नागरिकों का बजट बिगाड़ रखा है ऊपर से पेट्रोल पंपों पर जारी घटतौली से ग्राहकों के ऊपर दोहरी मार पड़ रही है. ताजा मामला फतेहपुर शहर के आवास विकास स्थित पेट्रोल पंप का है जहाँ चोरी पकड़ी गई है.

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश पर पेट्रोल पंप पर प्रशासन की एक टीम ने छापेमारी की. सदर एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्य औऱ वरिष्ठ बांट-माप निरीक्षक ललित त्रिपाठी ने अपने सामने मशीन में फीडिंग कराके पेट्रोल निकलवाया जहाँ एक लीटर पेट्रोल में छः एमएल पेट्रोल कम निकला. जांच में पता चला कि प्रति लीटर 6 एमएल की चोरी पेट्रोल पंप द्वारा की जा रही है.एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से यहां पेट्रोल बिक्री पर रोक लगा दी है.

बांट-माप निरीक्षक ने बताया कि मशीनों की सेटिंग सही होने के बाद ही इस पम्प से दोबारा बिक्री शुरू होगी.पकड़ी गई चोरी के लिए अलग से कार्रवाई का प्राविधान है.पहले पंप संचालक से उनका जवाब नोटिस देकर लिया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि आवास विकास स्थित यह पेट्रोल पंप अभी कुछ एक सालों पहले ही खुला है. एक अनुमान के मुताबिक यहाँ से हर रोज कई हज़ार लीटर तेल की बिक्री होती है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us