Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में गंगा नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा तलाश जारी

Fatehpur News : फतेहपुर में गंगा नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा तलाश जारी
गंगा नदी में डूबा किशोर

फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत गंगा नदी में स्नान करने गए दो किशोर डूब गए. एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया है. दूसरे की तलाश जारी है.


हाईलाइट्स

  • गंगा नदी में डूबे दो किशोर..
  • कल्याणपुर थाना क्षेत्र की घटना..
  • गोताखोरों ने एक को स्थानीय लोगो ने जिंदा बचाया, दूसरे की तलाश जारी..

Fatehpur News : फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गंगा नदी में स्नान करने गए दो किशोर नहाते वक्त गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए. सूचना पर पहुँचीं पुलिस गोताखोरों के माध्यम से दोनों को खोजने का प्रयास कर रही है. बताया जा रहा है कि एक किशोर को स्थानीय लोगों ने जिंदा बचा लिया है.दूसरे की तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवा गांव निवासी हिमांशु पासवान (13) पुत्र सुरेंद्र, अरुण (12) पुत्र मुन्नू एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लहँगी गांव गए हुए थे. रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर दोनों अपने रिश्तेदारों संग गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान दोनों गहरे पानी मे जाने की वजह से डूबने लगे.

दोनों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया. अरुण को जिंदा बचा लिया गया. लेकिन हिमांशु डूब गया है. सूचना पर पहुँचीं पुलिस गोताखोरों के माध्यम से हिमांशु की तलाश में जुटी हुई है. घटना के कई घण्टे बीत जाने की वजह से हिमांशु के जिंदा बचने की उम्मीद खत्म हो गई है. परिवारी जनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us