Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में सभासद ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार पुत्र को फ़र्जी फ़सानें का आरोप

Fatehpur News:फतेहपुर में सभासद ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार पुत्र को फ़र्जी फ़सानें का आरोप
प्रतीकात्मक फोटो

नगर पालिका परिषद फतेहपुर के एक सभासद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है. सभासद का आरोप है कि उसके पुत्र को राजनीतिक द्वेष भावना का शिकार बनाकर फ़र्जी मुकदमें में फंसाया जा रहा है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur News Sabhasad Bhole Nawab

Fatehpur News:फतेहपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 30 खेलदार से समाजवादी पार्टी के सभासद  मकबूल आलम उर्फ़ भोले नवाब ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को प्रार्थना पत्र लिखकर न्याय की मांग की है. 

सभासद ने पत्र के ज़रिए कहा है कि उनके बेटे को राजनैतिक भेदभाव के चलते फ़र्जी मुकदमों में फंसाने की साजिश रची जा रही है. कई अवैध असलहों के साथ बैठे एक युवक की वायरल हुई फ़ोटो को उनके पुत्र सादनाम की फ़ोटो बताई जा रही है. जबकि उक्त फ़ोटो कम्प्यूटर द्वारा फ़र्जी तरीक़े से तैयार प्रतीत हो रही है. उक्त फ़ोटो को उनके बेटे की फ़ोटो बताकर कई समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराया गया है.

सभासद भोले नवाब ने बताया कि उनका बेटा सादनाम शहर के नुरुलहुदा स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है, उसका किसी भी आपराधिक कृत्य से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है.

क्या है मामला..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

दरअसल बीते दिनों एक फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. जिसमें एक लड़का कई अवैध असलहों के साथ बैठा हुआ है. आरोप है कि असलहों के साथ मौजूद लड़का सभासद भोले नवाब का पुत्र सादनाम है. इसके अलावा सादनाम सहित पांच लोगों पर एक मुकदमा 15 जुलाई को मारपीट औऱ रंगदारी के आरोप में बिसौली निवासी शनि सिंह की तहरीर पर दर्ज हो चुका है.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Tags:

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us