Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर महोत्सव रद्द लेक़िन हंसवा ब्लाक महोत्सव को अनुमति..क्या वहां नहीं है कोरोना का ख़तरा..!

UP:फतेहपुर महोत्सव रद्द लेक़िन हंसवा ब्लाक महोत्सव को अनुमति..क्या वहां नहीं है कोरोना का ख़तरा..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

शनिवार 7 मार्च को हंसवा ब्लाक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है..लेक़िन जिस कोरोना वायरस की एडवाजरी के चलते जिला प्रशासन ने प्रस्तावित फतेहपुर महोत्सव रद्द किया है वहीं हंसवा महोत्सव होने जा रहा है..ये अपने आप में बड़ा सवाल है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:कोरोना को लेकर सभी चिंतित व परेशान हैं।भारत सरकार की तरफ़ से एडवाइजरी जारी की गई है।हेल्थ टीमें एलर्ट पर हैं।डॉक्टरों की सलाह है भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे।लेक़िन जनपद में एक ऐसे बड़े कार्यक्रम को कराए जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।जिसमें भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। (hanswa mahotsav)

ये भी पढ़े-UP:प्रस्तावित फतेहपुर महोत्सव हुआ रद्द..ये रही वजह..!

सवाल तब और उठते हैं जब जिला प्रशासन के सौजन्य से ही आगामी 19 मार्च से होने वाले प्रस्तावित फतेहपुर महोत्सव को तो कोरोना वायरस की एडवाइजरी के चलते डीएम द्वारा रद्द कर दिया जाता है।लेक़िन हंसवा ब्लाक महोत्सव का पूर्व कार्यक्रम के तहत ही हो रहा है आयोजन अपने आप में कई सवालों को जन्म दे रहा है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में गौवंश लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा..मौक़े पर मौजूद हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत.!

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

सवाल तब और गम्भीर हो जाता है,जब वह लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा हो।और वो भी ऐसे समय पर जब कोरोना वायरस को लेकर भारत में ही नहीं पूरे विश्व में हड़कम्प मचा हुआ है।डॉक्टरों की सलाह है भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे।प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस बार होली मिलन जैसे कार्यक्रमों से खुद को अलग रखने की घोषणा की है साथ ही लोगों को भी भीड़ भाड़ वाले इलाकों में न जानें की सलाह दी है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

केंद्रीय मंत्री हैं मुख्य अतिथि..

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

हंसवा ब्लाक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री व ज़िले की साँसद साध्वी निरंजन ज्योति शिरकत करेंगी।इसके अलावा इस कार्यक्रम में आयोजको की तरफ़ से जहानाबाद विधायक को छोड़कर शेष पांचों विधायकों, ज़िले के जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को भी विशिष्ट अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:नागरिक सत्याग्रह पैदल यात्रा का स्वागत करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..!

फतेहपुर में भी कोरोना को लेकर डॉक्टरों की हेल्थ टीम एलर्ट पर है।विदेशों से आ रहे यात्रियों को डॉक्टरी निरीक्षण में 28 दिनों तक रखा जा रहा है।कोरोना वायरस को लेकर जिला महामारी विज्ञानी डॉक्टर अब्दुल्लाह कहते हैं ऐसे आयोजन जिनमें भीड़ हो, भारी संख्या में लोग इकठ्ठा हो रहें हो वहां जाना खतरनाक हो सकता है।ऐसे आयोजनों में जाने से बचना चाहिए।

अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या हंसवा महोत्सव भी प्रस्तावित फतेहपुर महोत्सव की तरह रद्द हो जाता है या अपने पूर्व कार्यक्रम के तहत ही होता है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us