Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बिजली विभाग की हड़ताल.लेखपाल और टीचर लगाए गए ड्यूटी पर.लेकिन कार्यभार लेने से किया इंकार.बिजली आपूर्ति पर संकट मंडराया.!

फतेहपुर:बिजली विभाग की हड़ताल.लेखपाल और टीचर लगाए गए ड्यूटी पर.लेकिन कार्यभार लेने से किया इंकार.बिजली आपूर्ति पर संकट मंडराया.!
फतेहपुर:हड़ताल कर धरने पर बैठे बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

निजीकरण के विरोध में पांच अक्टूबर को बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी काम बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए हैं..जिसके क्रम में आपूर्ति का संकट न हो इसके लिए लेखपालों, सरकारी अध्यापकों की ड्यूटी लगाई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:पूरे प्रदेश में पाँच अक्टूबर को बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरकार द्वारा किए जा रहे निजीकरण के विरोध में काम बहिष्कार कर हड़ताल कर रहें हैं।फतेहपुर में भी हड़ताल जारी है।uppcl news

ये भी पढ़ें-UP:निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर.!

बिजली विभाग की तरफ़ से हड़ताल किए जाने के ऐलान के बाद उपजिलाधिकारी ने विधुत आपूर्ति को बहाल रखने के लिए ज़िले के सभी उपकेंद्रों में तत्काल प्रभाव से लेखपालों, सरकारी अध्यापकों की तीन शिफ़्ट में ड्यूटी लगाई है।पहले शिफ़्ट की ड्यूटी सुबह 6 बजे से दो बजे तक, दूसरे की दोपहर दो से रात्रि दस बजे तक और तीसरे शिफ़्ट की ड्यूटी रात्रि दस बजे से अगली सुबह 6 बजे तक है।इसके अलावा उपकेंद्रों में समस्त संग्रह अमीनो की ड्यूटी उनके अनुसेवकों के साथ लगाई गई है।Electricity department strike

ड्यूटी पर हैं लेकिन चार्ज लेने से इंकार..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

लेखपालों, टीचरों और संग्रह अमीनो की ड्यूटी तो उपकेंद्रों में लग गई है।ये सभी ड्यूटी स्थानों  (उपकेंद्र) में पहुँच भी गए हैं।लेकिन ऐसी सूचना मिल रही है कि लेखपालों ने लिखित में बिजली विभाग के अधिकारियों से चार्ज लेने से इंकार कर दिया है। fatehpur news

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

ये भी पढ़ें-यूपी विधानसभा उपचुनाव 2020:भाजपा प्रत्याशियों की वायरल हो रही लिस्ट की सच्चाई जान लीजिए.!

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

एक उपकेंद्र में जब एक लेखपाल अपनी ड्यूटी पर पहुँचे तो वहां के बिजली विभाग के अधिकारी ने उनको चार्ज देने के बात कही जिसपर लेखपाल ने कहा कि वह चार्ज नहीं लेंगे उनकी ड्यूटी यहाँ देखरेख करने के लिए लगाई गई है।लेखपाल ने कहा जब उनको बिजली विभाग के कामों की जानकारी नहीं है तो चार्ज कैसे ले लेगा।

ये भी पढ़ें-हाथरस कांड का पूरा सच अब आएगा बाहर..CBI करेगी जाँच.!

आपको बता दें कि बिजली विभाग की प्रान्त व्यापी काम बहिष्कार कर हड़ताल से हड़कम्प मचा हुआ है।भले ही लेखपालो, टीचरों की ड्यूटी उपकेंद्रों में लगा दी गई हो लेकिन वह आपूर्ति को कितना चला पाएंगे ये भी देखने वाली बात होगी।

हालांकि बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी आंशिक रूप से अपनी ड्यूटी कर रहें हैं जिसके चलते सप्लाई किसी तरह चल पा रही है।

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us