Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Malwa Accident : फतेहपुर में बड़ा सड़क हादसा हाईवे में एक के बाद एक कई वाहन टकराए रेस्क्यू जारी

Fatehpur Malwa Accident : फतेहपुर में बड़ा सड़क हादसा हाईवे में एक के बाद एक कई वाहन टकराए रेस्क्यू जारी
Fatehpur Malwa Accident : घटनास्थल

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक के बाद एक कई वाहन अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गए,मौक़े पर मौजूद पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर रही है.गाड़ियों में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

Fatehpur Malwa Accident : फतेहपुर में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है, मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मोड़ के क़रीब नेशनल हाईवे पर एक के बाद कई वाहन आपस में टकरा गए. ट्रक, ट्रेलर सहित एक अन्य वाहन आपस में टकरा गए हैं.हादसा इतना भयंकर हुआ है कि सभी वाहन बुरी तरह छतिग्रस्त हुए हैं.क्रेन औऱ कटर की सहायता से फँसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है.बताया जा रहा है कि 4 लोग फंसे हुए थे. जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया है.एक घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है. दो लोग अभी भी फंसे हुए हैं.

जानकारी के अनुसार बोरवेल करने वाला एक ट्रेलर हाइवे किनारे खड़ा था, इस बोरवेल गाड़ी में राजस्थान के जोधपुर जिले के भोपालगढ़ तहसील क्षेत्र के आठ लोग सवार थे. सुबह करीब 10:30 बजे बनारस से दिल्ली जा रहा एक ट्रक इस ट्रेलर से टकरा गया, इसके पीछे एक और ट्रक अनिंयत्रित होकर घुस गया.

जिसके चलते तीसरे वाहन चालक की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि बोरवेल गाड़ी का ड्राइवर सुरेश (31) पुत्र मोहर लाल गम्भीर रूप से घायल हो गया. साथ ही ट्रक चालक इरसाद अहमद (30 ) पुत्र आजम अली निवासी बागपत जिला, और राजेंद्र पुत्र बुंदू लाल गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. दुर्घटना में जान गंवाने वाले के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.अब तक उसके नाम पते की जानकारी नहीं हो पाई है.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us