Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Latest Crime News : फतेहपुर में बदमाशों ने ईंट से कूचकर महिला ग्राम पंचायत सदस्य को किया मरणासन्न

Fatehpur Latest Crime News : फतेहपुर में बदमाशों ने ईंट से कूचकर महिला ग्राम पंचायत सदस्य को किया मरणासन्न
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अंर्तगत एक गांव में बुधवार भोर पहर अज्ञात हमलावरों ने महिला ग्राम पंचायत सदस्य को ईंट से हमला कर मरणासन्न कर दिया.हमलावर महिला को मरा समझ कर मौक़े से फरार हो गए. पढ़ें पूरी ख़बर विस्तार से..

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में बुधवार भोर पहर नित्य क्रिया के लिए खेतों की तरफ़ गई महिला ग्राम पंचायत सदस्य पर अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल मरणासन्न कर दिया. हमलावरों ने महिला को मरा जानकर मौक़े पर छोड़ फ़रार हो गए. खेतो की तरफ़ गए ग्रामीणों ने महिला को अचेतावस्था में देख परिजनों को सूचना दी. घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने रेप की आशंका भी जताई है.

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय महिला ग्राम पंचायत सदस्य विधवा है, पति की करीब 10 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. बुधवार सुबह नित्य क्रिया के लिए खेतों की तरफ़ गई थी.

वहीं उसके ऊपर अज्ञात हमलावरों ने ईंट से सिर पर हमला कर दिया. महिला लहुलुहान हालत में अचेतावस्था में घण्टों वहीं पड़ी रही. खेतों की तरफ़ गए ग्रामीणों ने महिला को देखकर परिजनों को सूचना दी. सूचना पर पीआरवी ( डायल 112 ) की टीम मौक़े पर पहुँचीं. घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज़ जारी है. 

सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस मौके पर गई है.एक लड़के का नाम प्रकाश में आ रहा है.थाना पुलिस टीम मौके पर गई है.जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us